बॉलीवुड के खलनायक बॉब क्रिस्टो का निधन

By Neha Nautiyal

बेंगलुरु। बॉलीवुड में खलनायक की भूमिका के लिए मशहूर बॉब क्रिस्टो का रविवार को बेंगलुरू में निधन हो गया। वे 72 वर्ष के थे। उनका दिल का ऑपरेशन किया गया था, लेकिन इसके बाद भी उनके स्वास्थ्य में सुधार नहीं हुआ।

बॉब क्रिस्टो ऑस्ट्रेलियाई थे और उन्होंने सिविल इंजीनियरिंग की डिग्री ली थी मगर हिंदी फिल्मों की चकाचौंध उन्हें भारत खींच लाई। बॉब ने बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ कई फिल्मों में काम किया।

बॉब ने अपना कैरियर की शुरुआत अबदुल्ला फिल्म से की थी। उन्होंने इस फिल्म में नेगेटिव किरदार निभाया। इस फिल्म के बाद से बॉब को ज्यादातर फिल्मों में नकारात्मक भूमिकाओं के ऑफर मिलने लगे।

क्रिस्टो ने 200 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। उन्हें ज्यादातर विलेन या ब्रिटिश ऑफिसर के रोल करने को मिले। उनकी फिल्मों में कुर्बानी, अग्निपथ, मिस्टर इंडिया, अब्दुल्लाह, गुमराह शामिल हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X