जाने माने ऐक्टर नवीन निश्चल का निधन

By Neha Nautiyal

Naveen Nischol
मुंबई। टीवी और फिल्मों के मशहूर कलाकार नवीन निश्चल का शनिवार सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 65 वर्ष के थे। उनका अंतिम संस्कार शनिवार शाम किया जाएगा। नवीन निश्चल ने एफटीआईआई से सिनेमा की पढ़ाई की थी और वो वहां से गोल्डमेडालिस्ट भी थे।

नवीन निश्चल ने 1970 के दशक में रेखा के अपोजिट सावन भादों से फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा। इस दशक में उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया। जैसे विक्टोरिया नंबर 203, धुंध, परवाना, बुढ्ढा मिल गया, धर्मा, हंसते जख्म, द बर्निंग ट्रेन, आस्था, खोसला का घोसला और ब्रेक के बाद।

नवीन रोमांटिक फिल्मों के अभिनेता थे। मगर बाद के दशकों में हिन्दी सिनेमा में एक्शन फिल्मों की आई बाढ़ में नवीन निश्चल टिक नहीं पाए और चरित्र भूमिकाओं में नजर आने लगे। 1990 के दशक में उन्होंने टीवी की ओर रुख किया और 'देख भाई देख' के जरिए दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। नवीन की निजी जिंदगी काफी कलहपूर्ण रही। उन्होंने दो शादियां की मगर दोनों ही नहीं चल सकी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X