मंडेला के जाने से गमगीन बॉलीवुड, एक्टरों ने की प्रार्थनाएं

अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार, अनुपम खेर समेत बॉलीवुड के कई दिग्गजों ने ट्विटर पर अपनी भाव भीनी श्रद्धांजलि मंडेला को अर्पित की है। अमिताभ ने ट्विट किया है कि 'नेल्सन मंडेला-दृढ इच्छाशक्ति, विश्वास और धैर्य के प्रतीक एवं एक अजीम शख्सियत थे । मुझे दो अवसरों पर उनसे मिलने और उनके साथ समय बिताने का बड़ा सम्मान मिला। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे वह हमेशा हमारे दिलों में एक प्रतिक के तौर पर मौजूद रहेंगे।
तो वहीं अक्षय ने ट्विट किया है कि मंडेला जी एक महान शख्सियत.. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे तो वहीं महेश भट्ट ने ट्विट किया कि एक बार मंडेला जी से मिलने का मौका मिला था, तब उन्होंने कहा था कि भारत को कुछ भी कहना अपनी हंसी करवाना हैं, केवल गांधी के शब्दों का पालन करें।
गौरतलब है कि 95 साल के नोबेल पुरस्कार विजेता मंडेला पिछले काफी समय से अस्वस्थ चल रहे थे। नोबेल शांति पुरस्कार प्राप्त 95 वर्षीय मंडेला ने अपने घर में अंतिम सांस ली।इस बात की जानकारी राष्ट्रपति जैकब जूमा के कार्यालय की ओर से दी गयी है।
राष्ट्रपति जैकब जुमा ने उनके निधन की घोषणा करते हुए कहा कि राष्ट्र ने अपने सबसे महान बेटे को खो दिया, मंडेली जिंदगीभर हमें एक करने की कोशिश की इसलिए हम उनकी अंतिम विदाई एक हो कर ही देंगें।


Click it and Unblock the Notifications











