Bollywood Hindi News Live: मुसीबत में फंसे Elvish Yadav, 'शैतान' की कमाई में आई भारी गिरावट

Bollywood Live Updates

Bollywood News In Hindi Live Updates, 12 March: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ बड़ होता ही रहता है। अगर आपकी भी इच्छा है इस दुनिया से रूबरू होने की तो यह खास लाइव है आपके लिए। जहां आपको मिलेगी अपने पसंदीदा सितारों के बारे में हर जानकारी।

खबर आ रही है कि एल्विश के लिए अभी परेशानी खत्म नहीं हुई है। जी हां, एल्विश एक और मुसीबत में फंस गए हैं। उनके खिलाफ पीएफए कल्याण अधिकारी ने शिकायत दर्ज कराई है। जानवरों के कल्याण के लिए काम करने वाली संस्था People's for Animals (PFA) के वेलफेयर ऑफिसर ने गाजियाबाद में एल्विश के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कराया है।

एल्विश ने कथित तौर पर अधिकारी और उसके भाई को धमकी दी। पुलिस ने अभी मामला दर्ज नहीं किया है, लेकिन जांच कर रही है। गाजियाबाद के रहने वाले वेलफेयर ऑफिसर सौरभ गुप्ता ने यह शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार, सौरभ और उनकी टीम को सांप के जहर मामले में एक गिरोह के बारे में पता चला और उन्होंने FIR दर्ज की।

आर माधवन और अजय देवगन की फिल्म 'शैतान' रिलीज होने के बाद से काफी चर्चा में हैं। फिल्म 'शैतान' को लोगों का खूब प्यार मिल रहा है। इसका असर फिल्म की कमाई पर भी देखने को मिला। फिल्म 'शैतान' ने इसी के चलते पहले तीन दिनों में यानी ओपनिंग वीकेंड पर 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर दिया। अब इसके बाद फिल्म 'शैतान' की कमाई के नए आंकड़े सामने आ गए। सैकनिल्क' की रिपोर्ट के मुताबिक, अजय देवगन और आर माधवन की फिल्म 'शैतान' चौथे दिन 7 करोड़ रुपये कमाने वाली है। इसकी के साथ फिल्म की कुल कमाई 60 करोड़ रुपये से भी ज्यादा हो जाएगी। फिल्म ने तीसरे दिन 20.74 करोड़ रुपये कमाए थे।

LIVE Feed
  • Mar 12, 2024 8:10 PM

    एम सी स्टेन का यूट्यूब चैनल हुआ हैक, रैपर ने गुस्से में कही ये बात

    रैपर और बिग बॉस 16 के विनर एम सी स्टेन का यूट्यूब चैनल हैक हो गया है। उन्होंने खुद ही सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी है। एम सी अपनी इंस्टा स्टोरी शेयर करते हुए लिखते हैं- क्यू आर कोड स्कैन मत करना।

  • Mar 12, 2024 7:29 PM

    मीरा चोपड़ा की हुई धूमधाम से शादी, शेयर कीं वेडिंग फोटोज

    प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा की कजिन मीरा चोपड़ा की 12 मार्च को शादी हो गई है। हाल ही में उन्होंने अपनी वेडिंग फोटोज शेयर की हैं जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। फैन्स और सितारे उन्हें जमकर बधाई दे रहे हैं आप भी देखें मीरा की वेडिंग फोटोज़।

  • Mar 12, 2024 4:24 PM

    सिद्धू मूसेवाला के पिता ने तोड़ी चुप्पी बोले, तो क्या नहीं हैं चरण कौर प्रेग्नेंट ?

    Sidhu Moose Wala Father Balkaur Singh Broke Silence: दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moose Wala) के पिता ने हाल ही में एक ऐसी न्यूज शेयर की है जिसे सुन फैन्स हैरान रह गए हैं। सिद्धू मूसेवाला के पिता ने अपने वैरीफाइड एकाउंट से एक पोस्ट किया है। जिसमें वे लिखते हैं- 'हम सिद्धू मूसेवाला के फैन्स के आभारी हैं जो वे हमारे परिवार के बारे में इतना सोच रहे हैं, हम अपील करते हैं कि परिवार की कई चीजें हैं जिसके बारे में अफवाहें उड़ रही हैं। उनपर विश्वास नहीं किया जाना चाहिए। जो भी खबर होगी वह परिवार आपसे शेयर करेगा।' इस खबर को सुन फैन्स कंफ्यूज हो गए हैं।

    सिद्धू मूसेवाला के पिता ने तोड़ी चुप्पी बोले, तो क्या नहीं हैं चरण कौर प्रेग्नेंट ?
  • Mar 12, 2024 3:42 PM

    Pulkit Samrat और Kriti Kharbanda वेडिंग लोकेशन के लिए हुए रवाना

    अक्सर लाइमलाइट में रहने वाला कपल पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा उदयपुर या गोवा में नहीं बल्कि रिपोर्ट्स के मुताबिक कपल हरियाणा के मानेसर में सात फेरे लेगा। दोनों का यह लोकेशन चुनने का कारण यह था कि दोनों के परिवार वाले दिल्ली के रहने वाले हैं। इसलिए कपल घर के पास शादी करने के बारे में ही प्लान बना रहा था।

    Pulkit Samrat और Kriti Kharbanda वेडिंग लोकेशन के लिए हुए रवाना
  • Mar 12, 2024 3:08 PM

    CAA के विरोध में आए एक्टर थलापति विजय

    उन्होने लिखा, ''देश में नागरिकता संशोधन कानून 2019 और ऐसा कोई भी कानून लागू नहीं किया जा सकता है, क्योंकि देश में पहले से ही भाईचारा है, तो फिर ऐसे फालतू कानून की क्या जरूरत है'। मैं तमिलनाडु सरकार से गुजारिश करता हूं कि इस कानून को राज्य में लागू ना होने दिया जाए।'' जैसे ही उनका ये पोस्ट सामने आया लोग हैरान हैं। उनको लेकर लोग अलग अलग राय रख रहे है। सभी जानते हैं कि हाल ही में थलापति विजय ने राजनीति में एंट्री मारी थी और ये उनका पहला मास्टर स्ट्रोक कहा जा रहा है।

  • Mar 12, 2024 2:20 PM

    गुंडागर्दी पर उतारू हुए अल्लू अर्जुन के फैंस, प्रभास के फैन को बुरी तरह पीटा, खून से लथपथ दिखा युवक

    इस वीडियो में कुछ लोग एक शख्स की धुनाई कर रहे हैं और एक स्लोगन बोलने के लिए कह रहे है। कथित तौर पर गुंडागर्दी कर रहे इन लड़कों को पुष्पा फेम अल्लू अर्जुन फैन बताया गया है। वीडियो कर्नाटक के बैंगलोर से सामने आया है जहां ये सभी प्रभास के फैन की पिटाई कर करते हुए दिख रहे हैं।

  • Mar 12, 2024 1:53 PM

    द हीरो के प्रोड्यूसर धीरजलाल शाह नहीं रहे

    हम बात कर रहे हैं मशहूर फिल्म मेकर धीरज लाल शाह की जो कि द हीरो के प्रोड्यूसर थे। धीरज लाला शाह ने सोमवार 11 मार्च को अंतिम सांस ली। उनकी निधन की खबर फैल रही है और उनके करीबी काफी दुखी हैँ। उनके निधन की पुष्टि धीरजलाल शाह के भाई हसमुख ने की है।

  • Mar 12, 2024 1:25 PM

    निया शर्मा के टोंड फिगर पर आया फैंस का दिल

    निया शर्मा अपने बोल्ड लुक से लोगों को ध्यान खींच लेती हैं। एक्ट्रेस का नया वीडियो सामने आया है, जिसमें निया अपनी टोंड बॉडी फ्लॉन्ट कर रही हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस ने व्हाइट कलर का टॉप पहना है। साथ में ब्लैक जैगिंग पेयर की है। वीडियो में निया बार बार पीछे मुड़ मुड़ कर देख रही हैं। फैंस का निया शर्मा की वॉक काफी पसंद आई है।

  • Mar 12, 2024 1:24 PM

    अर्जुन बिजलानी से मिलने पहुंचे मोहित सहगल और सनाया ईरानी

    टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी हॉस्पिटल से लौट आए हैं। हाल ही में एक्टर को सर्जरी हुई है। ऐसे में एक्टर से अस्पताल में मिलने दोस्त मोहित सहगल और सनाया ईरानी पहुंचे। मोहित और सनाया, अर्जुन के साथ सीरियल मिले जब हम तुम में नजर आए थे। उन दिनों से ही तीनों एक्टर की दोस्ती हैं। तीनों एक्टर कई बार साथ में हैंग आउट करते हुए नजर आए हैं।

  • Mar 12, 2024 1:23 PM

    सुरभि चंदना ने दिखाईं चूड़ा सेरेमनी की फोटोज

    टीवी एक्ट्रेस सुरभि चंदना (Surbhi Chandna) शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। एक्ट्रेस ने अपने बॉयफ्रेंड करण शर्मा संग साथ फेरे लिए। एक्ट्रेस धीरे धीरे अपनी वेडिंग की इनसाइड फोटोस शेयर करती रहती हैं। अब एक्ट्रेस ने अपनी चूड़ा सेरेमनी की फोटोज दिखाई हैं। इन फोटोज में एक्ट्रेस कमाल की लग रही हैं। सुरभि पंजाबी हैं और इसी वजह से एक्ट्रेस का चूड़ा कपड़े से ढका हुआ है। बता दें कि सुरभि ने व्हाइट रंग का चूड़ा पहना था।

  • Mar 12, 2024 1:21 PM

    फिल्म दो और दो प्यार रिलीज डेट

    विद्या बालन, इलियाना डिक्रूज, प्रतीक गांधी और सेंधिल राममूर्ति की फिल्म 'दो और दो प्यार' की रिलीज डेट बदली गई है। ये फिल्म पहले 29 मार्च, 2024 को रिलीज होने वाली थी लेकिन अब ये फिल्म 19 अप्रैल, 2024 को रिलीज होगी। इस तरह से फिल्म 'दो और दो प्यार' का बॉक्स ऑफिस पर मुकाबला फिल्म 'क्रू' से ना होकर फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' से होगा।

  • Mar 12, 2024 1:20 PM

    फिल्म योद्धा का नया गाना रिलीज

    सिद्धार्थ मल्होत्रा, दिशा पाटनी और राशी खन्ना की फिल्म 'योद्धा' का नया गाना 'तिरंगा' रिलीज किया गया है। फिल्म के नए गाने को बी प्राक ने अपनी आवाज दी है, वहीं लिरिक्स मनोज मुंतशिर ने लिखे हैं। फिल्म 'योद्धा' का ट्रेलर और कुछ गाने पर पहले रिलीज किए जा चुके हैं जिन्हें काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म 'योद्धा' 15 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

  • Mar 12, 2024 1:20 PM

    फिल्म आर्टिकल 370 कलेक्शन

    यामी गौतम की फिल्म 'आर्टिकल 370' 23 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को लगातार अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। यामी गौतम की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तीसरा वीकेंड पूरा कर लिया है। फिल्म 'आर्टिकल 370' ने अब तक कुल 70.06 करोड़ रुपये कलेक्शन कर लिया है। यामी गौतम की इस फिल्म को उनके पति आदित्य धर ने प्रोड्यूस किया है।

  • Mar 12, 2024 12:30 PM

    सनी देओल की 'लाहौर 1947' में हुई पक्की हुई करण देओल की एंट्री

    संतोषी के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म 'लाहौर 1947' रिलीज से पहले काफी चर्चा में बनी हुई है। सनी देओल के बाद अब उनके बेटे करण देओल की भी इस फिल्म में एंट्री पक्की हो गई है। इसकी जानकारी खुद फिल्म के प्रोड्यूसर आमिर खान ने दी है। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबकि आमिर खान ने अभी हाल ही में करण देओल की एंट्री पर मुहर लगाई है। साथ ही साथ आमिर खान ने करण देओल की जमकर तारीफ भी की। सनी देओल के बेटे करण देओल फिल्म में जावेद के रोल में नजर आने वाले हैं। फिल्म में जावेद का किरदार चैलेंजिंग और अहम होने वाला है।

  • Mar 12, 2024 12:29 PM

    प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस की प्री वेडिंग फोटोज हुई वायरल

    बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में नाम कमाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों फिल्मों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। अभी हाल ही में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की प्री वेडिंग की कुछ अनदेखी तस्वीरें सामने आई हैं। इन फोटोज में कपल बेहद रोमांटिक अंदाज में नजर आया।

  • Mar 12, 2024 12:26 PM

    एयरपोर्ट पर ही रोमांटिक होने लगा ये स्टार कपल

    टीवी जगत की मशहूर एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला की खूबसूरती के कई लोग दीवाने हैं। शेफाली एक ऐसी स्टार हैं, जिन्होंने समय-समय पर लोगों के बीच अपनी मौजूदगी दर्ज करवाई है। हाल ही में शेफाली का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उनके पति भी उनके साथ नजर आ रहे हैं।

    एयरपोर्ट पर ही रोमांटिक होने लगा ये स्टार कपल
  • Mar 12, 2024 11:41 AM

    परफेक्ट मां का रोल करने वाली अनुपमा अपने असली बेटे से ही हैं दूर

    रूपाली ने हमेशा अपने पति के सपोर्टिव होने का श्रेय दिया है। अब, पिंकविला से बात करते हुए, रूपाली ने मां के अपराध बोध से निपटने के बारे में खुलकर बात की है क्योंकि वह रुद्रांश को छोड़कर लंबे समय तक शूटिंग करती हैं। उन्होंने बताया कि वह अपने साढ़े छह साल के बच्चे को घर पर छोड़ती हैं और टेलीविजन दिन में बारह घंटे की तरह चलता है और मुंबई में ट्रैफिक भी बहुत है। उन्होंने शेयर किया, "अपने बेटे को घर पर छोड़ना और उसके पास ऐसी मां नहीं है जो हमेशा आपके साथ रहती है और अचानक, बच्चा कहता है 'पापा, मुझे यह चाहिए, मुझे वह चाहिए'। कभी-कभी, ऐसा हो जाता है मुझसे पूछता ही नहीं है। ऐसा लगता है कि जैसे मैं उसकी जिंदगी में मौजूद ही नहीं हूं।"

    परफेक्ट मां का रोल करने वाली अनुपमा अपने असली बेटे से ही हैं दूर
  • Mar 12, 2024 11:39 AM

    CAA लागू होने के बाद सचिन मीणा के घर जश्न का माहौल

    पाकिस्तान से अवैध रूप से भारत में घुसकर अपना घर बसाने वाली सीमा हैदर के बारे में जबसे खुलासा हुआ है, तभी से सीमा हैदर लगातार भारत की नागरिकता पाने के लिए पुरजोर कोशिश कर रही हैं। इस बीच भारत सरकार ने CAA का कानून लागू कर दिया है, जिसके बाद सीमा की खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा।

    CAA लागू होने के बाद सचिन मीणा के घर जश्न का माहौल
  • Mar 12, 2024 9:40 AM

    एटली कुमार ने भरी महफिल में छुए शाहरुख खान के पैर

    शाहरुख खान और एटली कुमार के बीच काफी अच्छे रिश्ते हैं और दोनों एक-दूसरे का काफी सम्मान करते हैं। ये दोनों सितारे जी सिने अवॉर्ड फंक्शन में पहुंचे थे। फंक्शन के दौरान एटली कुमार को बेस्ड डायरेक्टर अवॉर्ड लेने के लिए स्टेज पर बुलाया गया। इस पर एटली कुमार उठे और पास में बैठे शाहरुख खान के पैर छुए और किंग खान ने डायरेक्टर को गले लगा लिया।

  • Mar 12, 2024 9:36 AM

    कियारा आडवाणी ने किया शाहरुख खान को हग

    जी सिने अवॉर्ड शो इन दिनों काफी चर्चा में बना हुआ है। जी सिने अवॉर्ड शो से एक के बाद स्टार्स के वीडियो सामने आ रहे हैं। एटली कुमार और शाहरुख खान के वीडियो के बाद अब एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वायरल हो रहे वीडियो में शाहरुख खान और कियारा आडवाणी साथ में नजर आए। इस वीडियो के दौरान कियारा आडवाणी अपनी सीट से उठकर शाहरुख खान को हग करती हुई नजर आ रही हैं। शाहरुख खान और कियारा आडवाणी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही छा गया है।

  • Mar 12, 2024 9:25 AM

    खत्म नहीं हो रहीं Elvish Yadav की मुसीबतें

    एल्विश के लिए अभी परेशानी खत्म नहीं हुई है। जी हां, एल्विश एक और मुसीबत में फंस गए हैं। उनके खिलाफ पीएफए कल्याण अधिकारी ने शिकायत दर्ज कराई है। जानवरों के कल्याण के लिए काम करने वाली संस्था People's for Animals (PFA) के वेलफेयर ऑफिसर ने गाजियाबाद में एल्विश के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कराया है।

    खत्म नहीं हो रहीं Elvish Yadav की मुसीबतें
  • Mar 12, 2024 9:23 AM

    Ankita Lokhande को देखते ही Randeep Hooda ने कर दिया था रिजेक्ट

    हाल ही में एक इंटरव्यू में अंकिता लोखंड ने खुलासा किया कि रणदीप ने उन्हें पहले रिजेक्टर कर दिया था। फिल्म को प्रमोट करने के लिए पुणे में मौजूद अंकिता और रणदीप ने इवेंट में खुलासा किया और मराठी में कहा, "मुझे नहीं लगता कि मैं तुम्हें फिल्म में चाहता हूं। मैंने पूछा, क्यों? उन्होंने कहा, 'तुम किरदार (यमुनाबाई सावरकर) के लिए बहुत सुंदर।' मैंने कहा, 'प्लीज ऐसा मत कहो।'

    Ankita Lokhande को देखते ही Randeep Hooda ने कर दिया था रिजेक्ट
  • Mar 12, 2024 9:23 AM

    गुलाबी गाउन में बला की खूबसूरत लग रहीं Kareena Kapoor

    हाल ही में एक्ट्रेस को एक ढीले गुलाबी साटन गाउन में अपने घर से बाहर निकलते हुए देखा गया। करीना कपूर बेहद खूबसूरत लग रही थीं और शटरबग्स ने उन्हें कैद कर लिया। इस ड्रेस में एक्ट्रेस की खूबसूरती देखने लायक ही थी। फैंस उनके इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं और उनके हुस्न की तारीफ करते नजर आ रहे हैं।

    गुलाबी गाउन में बला की खूबसूरत लग रहीं Kareena Kapoor

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X