सिद्धू मूसेवाला के पिता ने तोड़ी चुप्पी बोले- ये अफवाहें हैं, तो क्या नहीं हैं चरण कौर प्रेग्नेंट ?

Sidhu Moose Wala

Sidhu Moose Wala Father Balkaur Singh Broke Silence: दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moose Wala) भले ही हमारे बीच ना हों, लेकिन उनके गाने और उनका परिवार आज भी चर्चाओं में रहता हैं। जी हां, हाल ही में ऐसी खबर मिली है जिसने हर एक को हैरान कर दिया है। बताया जा रहा है कि सिद्धू मूसेवाला की मां चरण कौर 58 साल की उम्र में मां बनने जा रही हैं। बीते दिनों खबर मिल रही थी कि चरण कौर को अस्पताल में भर्ती किया गया है। जल्द ही परिवार को खुशखबरी मिल सकती है, लेकिन हाल ही में सिद्धू मूसेवाला के पिता ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक ऐसी पोस्ट किया है जिसे देख लोग कंफ्यूज हो गए हैं।

सिद्धू मूसेवाला के पिता ने किया ये पोस्ट
दरअसल हाल ही में सिद्धू मूसेवाला के पिता ने अपने वैरीफाइड एकाउंट से एक पोस्ट किया है। जिसमें वे लिखते हैं- 'हम सिद्धू मूसेवाला के फैन्स के आभारी हैं जो वे हमारे परिवार के बारे में इतना सोच रहे हैं, हम अपील करते हैं कि परिवार की कई चीजें हैं जिसके बारे में अफवाहें उड़ रही हैं। उनपर विश्वास नहीं किया जाना चाहिए। जो भी खबर होगी वह परिवार आपसे शेयर करेगा।'

फैन्स के मन में जागी उम्मीद
आपको बता दें कि इस पोस्ट के बाद से सिद्धू मूसेवाला के फैन्स काफी कंफ्यूज हो गए हैं। कि क्या घर में नया मेहमान आ रहा है या नहीं ? लेकिन वहीं कई फैन्स उनकी इस बात पर भी फोकस कर रहे हैं कि 'जो भी खबर होगी परिवार आपसे शेयर करेगा'। इसपर फैन्स को लग रहा है कि जल्द ही कोई गुड न्यूज सुनने को मिल सकती है। हालांकि अभी तक परिवार की तरफ से कोई खबर शेयर नहीं की गई है। हालांकि रिपोर्ट्स के मुताबिक चरण कौर मार्च में जुड़वा बच्चों को जन्म दे सकती हैं।

2022 में हुई थी सिद्धू मूसेवाला की मौत
बता दें कि 29 मई साल 2022 में सिद्धू मूसेवाला की मौत हुई थी। सिद्धू मूसेवाला को गोलियों से भून दिया गया था। सिद्धू अपनी जीप में बैठे थे। चलती हुई जीप में ही गोलियां चलाई गई थीं। अस्पताल ले जाने से पहले ही उनकी मौत हो गई थी। इस हादसे के बाद सिद्धू मूसेवाला के माता पिता का बुरा हाल था।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X