CAA लागू होने के बाद सचिन मीणा के घर जश्न का माहौल, पाकिस्तान से भागकर आई Seema Haider अब बनेंगी भारतीय?

Seema Haider

Seema Haider Video: पाकिस्तान से अवैध रूप से भारत में घुसकर अपना घर बसाने वाली सीमा हैदर के बारे में जबसे खुलासा हुआ है, तभी से सीमा हैदर लगातार भारत की नागरिकता पाने के लिए पुरजोर कोशिश कर रही हैं। इस बीच भारत सरकार ने CAA का कानून लागू कर दिया है, जिसके बाद सीमा की खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा।

CAA लागू होने को लेकर नोएडा में पाकिस्तान से कथित तौर पर सचिन के प्यार में पड़कर आई सीमा हैदर ने प्रधानमंत्री मोदी का शुक्रिया कहा। सीमा ने अपने पति सचिन और बच्चों के साथ मिलकर जश्न मनाया और मिठाई बांटकर, मोदी-योगी के समर्थन में जय जयकार की।

आपको बता दें, पाकिस्तान की सीमा हैदर ने पिछले साल भारत में अवैध रूप से एंट्री ली थी। भारत आने पर सीमा ने अपनी मर्जी से सनातन धर्म स्वीकार किया और हिंदू रीति-रिवाज से शादी की। सचिन से शादी के बाद सीमा नोएडा में अपने परिवार के साथ रह रही है। सीमा लगातार कोशिश कर रही हैं कि उन्हें भारतीय नागरिकता मिल जाए लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद सीमा को अब तक सफलता हाथ नहीं लगी है। ऐसे में पीएम मोदी के CAA लागू करने के बाद सीमा हैदर को भारत की नागरिता मिलने और निर्विवादित रूप से भारत में अपने पति सचिन के साथ रहने की उम्मीद जगी है।

सीमा हैदर का एक वीडियो हाल ही में सामने आया है, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पीएम मोदी के समर्थन में नारे लगाती नजर आईं। सीमा के साथ उनके पति सचिन भी पीएम मोदी के समर्थन में नारे लगाते नजर आए। ये कपल CAA लागू होने की खुशी में आतिशबाजी करता नजर आया।

सीमा हैदर ने कहा- "सीएए लागू होने की खुशी में हम रसगुल्ले बांट रहे हैं क्योंकि मोदी जी ने जो कहा उसे पूरा किया। इसे लेकर हमें बहुत खुशी है और हम रसगुल्ले बांट रहे हैं।" सीमा हैदर ने आगे कहा, "भारत सरकार को बहुत-बहुत बधाई। वास्तव में मोदी जी ने जो कहा है वो कर के दिखाया है। इसके लिए मैं मोदी जी और भारत सरकार की ऋणी रहूंगी और बहुत धन्यवाद करती रहूंगी। आज ऐसे ही अच्छे मौके पर मैं अपने वकील भाई ए पी सिंह को बहुत-बहुत बधाई देती हूं। उनकी मेहनत रंग लाई है और हमारी नागरिकता की अड़चनें भी जल्द ही समाप्त हो जाएंगी। जय श्री राम, राधे-राधे, भारत माता की जय।"

Read more about: seema haider caa pm modi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X