एयरपोर्ट पर ही रोमांटिक होने लगा ये स्टार कपल, बार-बार करता रहा किस, लोग बोले-'ये सब घर में करके...'

Shefali Jariwala Video: टीवी जगत की मशहूर एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला की खूबसूरती के कई लोग दीवाने हैं। शेफाली एक ऐसी स्टार हैं, जिन्होंने समय-समय पर लोगों के बीच अपनी मौजूदगी दर्ज करवाई है। हाल ही में शेफाली का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उनके पति भी उनके साथ नजर आ रहे हैं।
'कांटा लगा' गर्ल शेफाली जरीवाला को रवाना होते हुए एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। उनके साथ उनके पति पराग भी थे और उनके अंदर जाने से पहले, पराग और शेफाली ने गुडबाय किस दिया और फिर एक बार फिर से दोनों ने एक-दूसरे को होठों पर किस दिया। ये वीडियो अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़ें- खत्म नहीं हो रहीं Elvish Yadav की मुसीबतें, अब एक अधिकारी ने यूट्यूबर के खिलाफ दर्ज करवाई FIR
हालांकि, इस पीडीए ने लोगों को शेफाली को ट्रोल करने का एक और मौका दे दिया। एक यूजर ने लिखा- 'ये सब घर में करके आने का था भूल गए शायद', दूसरे यूजर ने लिखा- 'हां भई दिख गया कितना प्यार करते हो', तीसरे यूजर ने लिखा- 'ये सब घर में करके भी तो आ सकते थे'। एक और यूजर ने लिखा- 'पब्लिकली भारत में भी अब लिप किस शुरू हो गए हैं'।
यह भी पढ़ें- CAA लागू होने के बाद सचिन मीणा के घर जश्न का माहौल, पाकिस्तान से भागकर आई Seema Haider अब बनेंगी भारतीय?
आपको बता दें, शेफाली जरीवाला शो के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला, असीम रियाज, हिमांशी खुराना, शहनाज गिल, रश्मी देसाई, देवोलीना भट्टाचार्य और अन्य के साथ 'बिग बॉस' सीजन 13 के कंटेस्टेंट्स में से एक थीं। घर में शेफाली की आसिम, रश्मी और यहां तक कि शहनाज से भी कई बार लड़ाई हुई।
यह भी पढ़ें- Ankita Lokhande को देखते ही Randeep Hooda ने कर दिया था रिजेक्ट, एक्ट्रेस की शक्ल नहीं आई थी पसंद
पराग त्यागी क्रिस्टल डिसूजा के साथ अपने शो 'ब्रह्मराक्षस' के लिए लोकप्रिय हैं, और उन्हें अमिताभ बच्चन के साथ 'सरकार 3' में रोनित रॉय के साथ देखा गया था।


Click it and Unblock the Notifications