Ankita Lokhande को देखते ही Randeep Hooda ने कर दिया था रिजेक्ट, एक्ट्रेस की शक्ल नहीं आई थी पसंद

Ankita Lokhande

Ankita Lokhande on Randeep Hooda: अंकिता लोखंडे एक और बॉलीवुड फिल्म के लिए पूरी तरह से तैयार हैं, जहां वह रणदीप हुडा के साथ स्वतंत्र वीर सावरकर में लीडिंग लेडी का रोल निभाती हुई नजर आएंगी। लेकिन अंकिता ने हाल ही में बताया कि रणदीप नहीं चाहते थे कि वह वीर सावरकर का हिस्सा बनें।

हाल ही में एक इंटरव्यू में अंकिता लोखंड ने खुलासा किया कि रणदीप ने उन्हें पहले रिजेक्टर कर दिया था। फिल्म को प्रमोट करने के लिए पुणे में मौजूद अंकिता और रणदीप ने इवेंट में खुलासा किया और मराठी में कहा, "मुझे नहीं लगता कि मैं तुम्हें फिल्म में चाहता हूं। मैंने पूछा, क्यों? उन्होंने कहा, 'तुम किरदार (यमुनाबाई सावरकर) के लिए बहुत सुंदर।' मैंने कहा, 'प्लीज ऐसा मत कहो।'

अंकिता ने आगे कहा, 'उन्होंने (रणदीप) इस फिल्म के लिए बहुत रिसर्च किया था, वह इस बात को लेकर बहुत कॉन्फिडेंट थे कि वह फिल्म में क्या चाहते हैं, उन्हें सब कुछ पता था कि वह (यमुनाबाई सावरकर) कैसी हैं। वह एक सफल आदमी यानी वीर सावरकर के पीछे की सफल महिला थीं।'

आपको बता दें, अंकिता काफी समय से इंडस्ट्री में हैं और अच्छा काम कर रही हैं। लेकिन एक समय था जब अंकिता ने मणिकर्णिका के बाद बेरोजगार होने का खुलासा किया और बताया कि कैसे किसी ने उन्हें काम नहीं दिया और ऐसा इसलिए नहीं था क्योंकि वह प्रतिभाशाली नहीं थीं, बल्कि इसलिए कि इंडस्ट्री में उनका कोई गॉडफादर नहीं था।

अंकिता ने उसी इंटरव्यू में यह भी कहा कि वह उन लोगों में से नहीं हैं जो बाहर जाकर काम मांगेंगे और कहा कि उन्हें अपने टैलेंट और काम पर काफी भरोसा है और उन्हें काम अपने आप जरूर मिलेगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अंकिता हाल ही में अपने पति विक्की जैन के साथ बिग बॉस 17 में नजर आई थीं और उनकी निजी जिंदगी की उथल-पुथल ने खूब सुर्खियां बटोरीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X