खत्म नहीं हो रहीं Elvish Yadav की मुसीबतें, अब एक अधिकारी ने यूट्यूबर के खिलाफ दर्ज करवाई FIR

Elvish Yadav Controversy: बिग बॉस ओटीटी 2 के विजेता एल्विश यादव पिछले काफी समय से गलत कारणों की वजह से चर्चा में हैं। हाल ही में सागर ठाकुर उर्फ मैक्सटर्न के साथ उनके झगड़े के बारे में सुना गया। उन्होंने गुड़गांव की एक दुकान में घुसकर यूट्यूबर सागर ठाकुर उर्फ मैक्सटर्न के साथ खूब मारपीट की।
इस मारपीट के बाद गुड़गांव पुलिस ने एल्विश यादव पर मामला दर्ज किया था और एल्विश ने अपना बचाव करते हुए एक वीडियो भी शेयर किया था। उन्होंने कहा था कि सागर ने उनके माता-पिता का अपमान किया था और उनके माता-पिता को जिंदा जलाने की धमकी दी थी। हालांकि, हाल ही में, एल्विश और सागर ने पैचअप कर लिया और साथ में एक तस्वीर भी क्लिक की। जिसे एल्विश ने पोस्ट करते हुए लिखा था कि 'घर में बर्तन हैं तो बजेंगे ही, भाईचारा ऑन टॉप'
वे एक और यूट्यूबर रजत दलाल के साथ इंस्टाग्राम पर लाइव भी हुए। सागर ने कहा कि उनको किसी ने बहकाया था और इसी वजह से वह एल्विश के खिलाफ चले गए थे। लेकिन अब, चीजें सुलझ गई हैं और अब वो एक अच्छे दोस्त हैं। लेकिन इस बीच खबर आ रही है कि एल्विश के लिए अभी परेशानी खत्म नहीं हुई है। जी हां, एल्विश एक और मुसीबत में फंस गए हैं।
उनके खिलाफ पीएफए कल्याण अधिकारी ने शिकायत दर्ज कराई है। जानवरों के कल्याण के लिए काम करने वाली संस्था People's for Animals (PFA) के वेलफेयर ऑफिसर ने गाजियाबाद में एल्विश के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कराया है।
एल्विश ने कथित तौर पर अधिकारी और उसके भाई को धमकी दी। पुलिस ने अभी मामला दर्ज नहीं किया है, लेकिन जांच कर रही है। गाजियाबाद के रहने वाले वेलफेयर ऑफिसर सौरभ गुप्ता ने यह शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार, सौरभ और उनकी टीम को सांप के जहर मामले में एक गिरोह के बारे में पता चला और उन्होंने FIE दर्ज की।
यूट्यूबर एल्विश और उनके सहयोगियों को नवंबर 2023 में हिरासत में लिया गया था। तब से सोशल मीडिया पर एल्विश के फैंस सौरभ और उनके भाई पर खूब हमला कर रहे हैं। अब एल्विश ने वीडियो भेजकर सौरभ के भाई को धमकी दी और वे अब डरे हुए हैं। शिकायत में लिखा गया है कि अगर गौरव और उनके भाई सौरभ गुप्ता को कुछ भी हुआ तो इसके लिए एल्विश और उनका ग्रुप जिम्मेदार होगा। हालांकि, अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।


Click it and Unblock the Notifications