Pulkit Samrat और Kriti Kharbanda वेडिंग लोकेशन के लिए हुए रवाना, यहां होगी धूमधाम से शादी

Pulkit Samrat and Kriti Kharbanda Wedding in manesar: बॉलीवुड एक्टर पुलकित सम्राट (Pulkit Samrat) और कृति खरबंदा (Kriti Kharbanda) लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों को अकसर पब्लिक एरिया में साथ में स्पॉट किया जाता रहा है। वहीं अब कपल शादी के बंधन में बंधने जा रहा है। बता दें कि हाल ही में कृति खरबंदा और दूल्हे राजा पुलकित सम्राट को देखा गया। दोनों ही अपने वेडिंग वेन्यू पर जा रहे हैं। बता दें कि दोनों की वेडिंग लोकेशन पता चल गया है। बता दें कि शादी में केवल परिवार और खास दोस्त ही शामिल होंगे।
कहां होने जा रही है शादी
अकसर लाइमलाइट में रहने वाला कपल पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा उदयपुर या गोवा में नहीं बल्कि रिपोर्ट्स के मुताबिक कपल हरियाणा के मानेसर में सात फेरे लेगा। दोनों का यह लोकेशन चुनने का कारण यह था कि दोनों के परिवार वाले दिल्ली के रहने वाले हैं। इसलिए कपल घर के पास शादी करने के बारे में ही प्लान बना रहा था।
दिल्ली के लिए रवाना हुईं कृति
बता दें कि हाल ही में कृति खरबंदा (Kriti Kharbanda) दिल्ली के लिए रवाना हुई हैं। होने वाली दुल्हन के बारे में बात करें तो वे ब्लू कलर के वन पीस ड्रेस में नजर आ रही हैं। वहीं पैपराजी भी उन्हें शादी की बधाई देते नजर आ रहे हैं। बता दें कि पुलकित पहले ही दिल्ली के लिए निकल चुके थे।
दूसरी है पुलकित की शादी
पुलकित की पास्ट लाइफ की बात करें तो पुलकित सम्राट की यह दूसरी शादी है। उनकी पहली शादी श्वेता रोहिरा से हुई थी। लंबे समय तक डेट करने के बाद ही दोनों ने शादी की थी। हालांकि किसी वजह से दोनों के रिश्ते में दरार आ गई थी और शादी के 1 साल होने से पहले ही दोनों ने तलाक के लिए फाइल किया था। आपको बता दें कि श्वेता सलमान खान को राखी बांधती हैं। बता दें कि श्वेता से रिश्ता खत्म होने के बाद पुलकित ने कृति को डेट किया और अब कपल अपने जीवन की नई शुरुआत करने जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications