बिपाशा उर्दू में कर रही हैं डबिंग

देखें : दांतों को चमका रहे शाहरुख
इस बार बिपाशा ने तय कर लिया था कि वह अपने उच्चारण में अंग्रेजी का पुट आने के आधार पर अपनी संवाद अदायगी को प्रभावित नहीं होने देंगी। वह महीनों से अपने संवाद बोलने के लिए अभ्यास कर रही थीं। बिपाशा ने कहा, 'यह मुश्किल है, वास्तव में बहुत मुश्किल है क्योंकि मैं उर्दू नहीं समझती लेकिन मैं उन लोगों में नहीं हूं जो सीखना नहीं चाहते। मुझे इसमें बहुत मजा आया और मेरे निर्देशक राहुल ढोलकिया ने इसके लिए बहुत धीरज रखा।'
देखें : तंबाकू के विरोध में फिल्मी सितारे
'लम्हा" में कश्मीर में आतंकवाद का संवेदनशील मुद्दा उठाया गया है इसलिए ढोलकिया इस फिल्म में कोई कमी नहीं चाहते हैं। उन्होंने साउंड रिकॉर्डिस्ट मनोज सिक्का को बिपाशा के उच्चारण पर ध्यान देने के लिए कहा था। फिल्म में बिपाशा के अलावा कुणाल कपूर ने भी कश्मीरी की भूमिका की है जबकि संजय दत्त ने एक बाहरी व्यक्ति की अभिनय किया है।


Click it and Unblock the Notifications











