पंचतत्व में विलीन सुचित्रा सेन, उनके नाम की बनेगी सड़क
सुचित्रा सेन की अंत्योष्टी में पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बैनर्जी भी शामिल हुईं। पश्चिम बंगाल सरकार ने बांग्ला अभिनेत्री सुचित्रा सेन के सम्मान में उनके घर को जाने वाली सड़क को उनके नाम पर रखने का फैसला किया। इसके अलावा सरकार ने सुचित्रा के सम्मान में शहर के केवड़ातला श्मशान घाट पर एक स्मारक बनवाने का फैसला भी किया।
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, "मैसूर गार्डेन इलाके के केवड़ातला श्मशानघाट पर सुचित्रा सेन के सम्मान में एक स्मारक का निर्माण करवाया जाएगा, जहां सुचित्रा सेन का अंतिम संस्कार किया गया। ममता ने आगे कहा, "इसके अलावा बालीगंज सर्कुल रोड का नाम बदलकर सुचित्रा सेन सरणी किया जाएगा।"
टॉप की अभिनेत्री लेकिन पिछले 33 सालों से एकाकी जीवन जी रहीं सुचित्रा सेन काफी समय से बीमार हैं। सुचित्रा सेन के जाने से पूरे बंगाल समेत सिनेजगत गमगीन है। सुचित्रा का शुक्रवार को ही राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। उन्हें 21 बंदूकों की सलामी दी गई।


Click it and Unblock the Notifications












