प्रतिभासंपन्न सुचित्रा सेन के जाने से रो पड़ा बंगाल, मिलेगी बंदूक की सलामी

बंगाली फिल्मों की बड़ी अभिनेत्री सुचित्रा सेन ने आज दुनिया को अलविदा कह दिया। टॉप की अभिनेत्री लेकिन पिछले 33 सालों से एकाकी जीवन जी रहीं सुचित्रा सेन पिछले काफी समय से बीमार थीं। सुचित्रा सेन के जाने से पूरे बंगाल समेत सिनेजगत गमगीन है। देश की सभी जानी मानी हस्तियों ने सुचित्रा सेन के निधन पर गहरा शोक जताया है और कहा है कि सेन के जाने से एक युग की समाप्ति हो गयी है।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अभिनेत्री के अंतिम संस्कार के समय उन्हें एक बंदूक की सलामी दी जाएगी। 82 वर्षीया सुचित्रा सेन पिछले 26 दिनों से अस्पताल में भर्ती थीं लेकिन आज उन्होंने सुबह सारी परेशानियों को पीछे छोड़ते हुए दुनिया को अलविदा कह दिया।

इस दुख की घड़ी में ममता बैनर्जी ने कहा, "मैं महसूस करती हूं कि सेन का जाना वैश्विक सिनेमा और बांग्ला सिनेमा के लिए एक बड़ा दुखद समाचार है। ऐसी प्रतिभा सिर्फ एक बार जन्म लेती है और उनकी कोई तुलना नहीं। हमारे लिए आज का दिन बेहद दुखद है। आज हमने एक महत्वपूर्ण इंसान को खो दिया। हम उन्हें बंदूक की सलामी देकर सम्मानित करेंगे।"

मालूम हो कि अभिनेत्री सुचित्रा सेन को वर्ष 2012 में पश्चिम बंगाल सरकार ने अपने सर्वोच्च पुरस्कार 'बंग बिभूषण' से सम्मानित किया गया था। सुचित्रा सेन के जाने से दुखी कई लोगों ने ट्विटर पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

आगे की खबर स्लाइडों में..

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X