बाप बनने के लिए आमिर ने लिया 'किराये की कोख' का सहारा

Aamir Khan
बॉलीवुड के सबसे परफेक्ट मैन आमिर खान के घर एक चांद से बेटे का जन्म हुआ है। जी हां, मुंबई के एक प्राइवेट अस्पताल में आमिर और किरण रॉव की पहली संतान ने जन्म लिया। लेकिन आप सोच रहे होंगे कि ना हिंग लगी ना फिटकरी और रंग चोखा हो गया, मतलब यह कि ना तो शोर मचा कि आमिर की दूसरी पत्नी किरण रॉव गर्भवती हैं और ना ही आमिर की ओर से कोई बयान आया।

तो आपकी चिंता हम खत्म कर देते हैं। दरअसल इस बार आमिर-किरण को संतान सुख सरोगेट मदर की मदद से नसीब हुआ है। आमिर की पत्नी किरण रॉव को कुछ हेल्थ समस्या होने के कारण खान दंपत्ति ने सरोगेट मदर का सहारा लिया। आमिर ने इस राज से पर्दा उठाते हुए कहा कि हमें, हमारा बेटा आईवीएफ-सरोगेसी की मदद से मिला है, इसलिए यह हमारे लिए हमारी जान से भी ज्यादा प्रिय है।

आपको बता दें कि आमिर की दूसरी शादी से यह उनकी पहली संतान है। जबकि आमिर को अपनी पहली शादी से दो बच्चे हैं। आमिर को एक बेटा और बेटी है। जिनका नाम जुनैद और इरा हैं। आमिर की पहली पत्नी का नाम रीना दत्ता है जिनसे उनकी शादी 1986 में हुई थी। लेकिन अफसोस यह शादी साल 2002 में तालक में तब्दील हो गयी। उसके बाद आमिर खान ने निर्देशिका किरण राव से शादी कर ली। फिलहाल आमिर के दोनों बच्चे अपनी मां के साथ रहते हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X