बार-बार ‘सूर्यवंशम्’ देखने से बौखलाए शख्स ने चैनल को लिखा लेटर, पूछा पागल हुए हम तो जिम्मेदारी लेगा कौन

Suryavamsham

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन की फिल्म 'सूर्यवंशम्' टीवी पर दिखाई जाने वाले सबसे ज्यादा फिल्मों में से एक है। इस फिल्म का प्रसारण सबसे ज्यादा सोनी के सेट मैक्स चैनल पर किया जाता है। पिछले कई सालों से लगातार मैक्स पर फिल्म 'सूर्यवंशम्' के प्रसारण से बौखलाए एक शख्स ने चैनल वालों को लेटर लिख डाला है। इस लेटर में इस शख्स ने अपनी भड़ास निकालने के साथ ही सवाल पूछा है कि अगर इतनी बार इस फिल्म को देखने की वजह से हम पागल हो गये तो उनकी जिम्मेदारी कौन उठाएगा? इस फिल्म से परेशान इस व्यक्ति ने खुद को 'सूर्यवंशम् पीड़ित' कहा है। सोशल मीडिया पर यह लेटर खूब वायरल भी हो रहा है।

सूर्यवंशम फिल्म के प्रसारण का ठेका :

सूर्यवंशम फिल्म के प्रसारण का ठेका :

हफ्ते में 2-3 बार प्रसारित होने वाली फिल्म 'सूर्यवंशम्' को देख-देखकर 'सूर्यवंशम् पीड़ित' यह शख्स इतना ज्यादा बौखला गया है कि इसने चैनल को लेटर लिखकर पूछ डाला है कि आखिर इस फिल्म का प्रसारण कब तक होगा? डी.के. पांडेय नामक इस व्यक्ति ने शुद्ध हिंदी में यह लेटर लिखा है। पत्र ने इस व्यक्ति ने लिखा है, 'आपके चैनल को सूर्यवंशम फिचर फिल्म के प्रसारण का ठेका प्राप्त हुआ है। आपकी कृपा से हम और हमारा परिवार हीरा ठाकुर और उनके परिवार (गौरी, राधा व अन्य) को अच्छे से जान चुके हैं। हम लोगों को सूर्यवंशम नाम फिल्म की एक्स्ट्रा इनिंग्स देख-देखकर कंठस्थ हो चुकी है।'

पागल हुए हम तो जिम्मेदारी लेगा कौन :

पागल हुए हम तो जिम्मेदारी लेगा कौन :

'सूर्यवंशम् पीड़ित' इस शख्स ने चैनल से सवाल किया है, 'आपका चैनल अब तक कितनी बार इस फिल्म का प्रसारण कर चुका है? भविष्य में कितनी बार और इस फिल्म का प्रसारण किया जाएगा? यदि हमारी मानसिक स्थिति पर इसका विपरीत असर (पागलपन) आता है तो इसका जिम्मेदार कौन होगा? कृपया सूचना देने का कष्ट करें।' यह लेटर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और यूजर तरह-तरह के मजाकिया कमेंट भी कर रहे हैं।

क्यों बार-बार प्रसारित होती है सूर्यवंशम :

क्यों बार-बार प्रसारित होती है सूर्यवंशम :

फिल्म 'सूर्यवंशम्' मई 1999 में रिलीज हुई थी। उसी साल सेट मैक्स चैनल भी लॉन्च हुआ था। यानी फिल्म और चैनल दोनों एक ही साल लॉन्च हुआ था। मैक्स चैनल ने अमिताभ बच्चन की डबल रोल वाली इस फिल्म के 100 साल के अधिकार खरीद रखे हैं। इसी वजह से इस फिल्म को बार-बार, लगभग हर हफ्ते और कई बार हफ्ते में कई बार चैनल पर दिखाया जाता है। इससे पहले बार-बार प्रसारित होने की वजह से भी इस फिल्म को लेकर कई मीम्स बन चुके हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X