रेडियो में खुद को पारंगत बनाना चाहते हैं अमिताभ

कुली की शूटिंग के दौरान हुई दुर्घटना के बाद जब मैं दिल्ली में स्वास्थ्य लाभ ले रहा था। तभी क्लब का सदस्य बना। मैंने इसके लिए निजी कक्षाएं भी लीं और इसके बाद मैंने एक परीक्षा भी दी। तब मुझे मेरी पहचान मिली और मैं एक मान्यता प्राप्त सदस्य बन गया। उन्होंने कहा कि समय और परिस्थितियों के कारण मैं वहां काम नहीं कर सका। अब मैं महसूस करता हूं कि मुझे इस दिशा में भी काम करना चाहिए।
अमिताभ को पोलेंड से लौटते समय एक विमान के कैप्टन से यह चर्चा हुई थी। दरअसल, कैप्टन भी किसी शौकिया रेडियो के सदस्य थे। और उन्होंने अमिताभ के संबंध में भी ऐसा ही पढ़ा था। अमिताभ के मुताबिक कैप्टन उन्हें मुंबई के एक ऐसे व्यक्ति देगा जो रेडियो का प्रशिक्षण देता है, ताकि वह फिर रेडियो में काम करने की कला को निखार सकें।


Click it and Unblock the Notifications











