..................... Amitabh Bachchan fascinated over Billa No.786, 786 नंबर से जुड़ी अपनी यादों में खोये अमिताभ बच्चन - Hindi Filmibeat

786 नंबर से जुड़ी अपनी यादों में खोए अमिताभ बच्चन

By Belal Jafri

amitabh bachchan over 786
नयी दिल्ली। हिंदी फिल्म जगत के महानायक अमिताभ बच्चन के माइक्रो ब्लागिंग वेबसाइट ट्विटर की रंगीन दुनिया में अवतरित हुये 786 दिन हो गये हैं और इस दिन उन्होंने इस पवित्र माने जाने वाले नंबर 786 से जुड़ी अपनी यादों को लोगों के साथ साझा किया ।
अमिताभ ने ट्वीट करते हुये 786 दिन पूरे होने पर कहा, हमारे मुस्लिम भाइयों और बहनो के लिये बहुत पवित्र माने जाने वाले इस नंबर ने फिल्म दीवार और कुली में मेरी जान बचाई थी ।

बिग बी ने कहा, फिल्म दीवार में 786 बिल्ला मेरी कोट में होने की वजह से मेरी जान बच गई लेकिन फिल्म के अंत में यह गिर जाता है और मेरे द्वारा निभाये गये किरदार को गोली लगती है जिससे मौत हो जाती है ।

उन्होंने कहा, इस पवित्र माने जाने नंबर 786 के साथ मेरी कई कहानियां जुड़ी हुई हैं । मुस्लिम भाई और बहने जब भी कुछ कागज पर लिखते हैं तो हमेशा सबसे उपर पवित्र शुरूआत के रूप में 786 लिखते हैं । अमिताभ ने कहा, 786 का मतलब बिस्मिल्लाह उर रहमान ए रहीम होता है अर्थात अल्लाह के नाम जो कि बहुत दयालु और रहमदिल है । यही इस नंबर का महत्व है ।

उन्होंने कहा, फिल्म दीवार के प्रदर्शन के बाद कारों के नंबर प्लेट और गले में पहने जाने वाले हार, कान के झुमको में 786 नंबर बहुत प्रमुखता से लिखा जाने लगा । उल्लेखनीय है कि पिछले 786 दिनों में अमिताभ बच्चन ट्विटर पर बहुत सक्रिय रहे हैं और अपने चाहने वालों के साथ सीधे संवाद किया है । उन्होंने अब तक 13901 ट्वीट किया है और 400 लोगों को वह फालो करते हैं ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X