CONGRATS: तीन सुपरस्टार्स को एक साथ मिला ये अवार्ड, देखिए तस्वीरें
ऐश्वर्या राय बच्चन को दादा साहेब फाल्के अवार्ड मिला जिसे वो लेने पहुंची। इस दौरान ऐश्वर्या राय बेहद खूबसूरत लग रही थीं। हेमा मालिनी और पिंक एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी को भी दादा साहेब फाल्के अवार्ड मिला
ऐश्वर्या राय बच्चन के लिए ये साल काफी उतार चढ़ाव भरा रहा। एक तरफ उन्होंने सरबजीत जैसी फिल्म कर सबकी तालियां बटोरीं तो दूसरी तरफ ऐ दिल है मुश्किल कर सबके होश उड़ा दिए।
अब ऐश्वर्या राय को उनकी फिल्म सरबजीत में सरबजीत की बहन दलबीर कौर का किरदार निभाने के लिए दादा साहेब फाल्के अवार्ड मिला। ऐश्वर्या राय के साथ पिंक एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी और हेमा मालिनी को भी ये अवार्ड मिला।

गौरतलब है कि निजी जीवन में भी ऐश्वर्या राय ने इस साल काफी उतार चढ़ाव देखे। एक तरफ उन्होंने अभिषेक बच्चन के साथ शादी के दस साल पूरे किए तो वहीं उनके पिता के निधन से पूरा परिवार शोक में डूब गया।
वहीं दूसरी तरफ अफवाहों की बात करें तो ऐश्वर्या राय और रणबीर कपूर के इस हॉट फोटोशूट ने बच्चन परिवार को काफी नाराज़ कर दिया। उन्हें बेशर्म तक कह दिया गया! तो दूसरी तरफ अभिषेक बच्चन ने भी उन्हें सरेआम इंसल्ट कर दिया।
बहरहाल, अंत में साल खत्म होते ही ऐश्वर्या राय के लिए ये अवार्ड एक अच्छी खबर की तरह है। ऐश्वर्या राय ने अवार्ड लेने के बाद कैमरे के सामने पोज़ किया और वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
वैसे अगर आपने सरबजीत नहीं देखी है तो उसकी दिल दहला देने वाली कहानी ज़रुर जान लीजिए -


Click it and Unblock the Notifications











