अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम से आज भी थर्राता है बॉलीवुड

मुंबई। एक बार फिर से अपराध जगत के सरगना अबू सलेम सुर्खियों में हैं, वजह है उस पर नवी मुंबई की तलोजा जेल में साथी कैदी की ओर से हमला होना। उस पर हमला करने वाले का नाम देवेंद्र जगताप है जिसने देसी कट्टे से अबू सलेम पर दो गलियां दागी। दोनों गोलिया अबू सलेम के हाथ में लगीं जिसे कि निकाल दिया गया। गोलियां निकालने के बाद अबू सलेम को डॉक्टरों ने वापस जेल भेज दिया है। अबू सलेम खतरे से बाहर है। फिलहाल इस मामले में जेल ऑफिसर और तीन पुलिसवालों को निलंबित कर दिया गया है। कहा जा रहा है देवेंद्र जगताप नेपाल का रहने वाला है और छोटा राजन के गिरोह के ताल्लुख रखता है। राज्य के गृह मंत्री आर आर पाटिल ने इस मामले की जांच के आदेश दिये हैं।

आपको जानकर हैरत होगी की जरायम की दुनिया में नाम कमाने वाला अबूसलेम यूपी के आजमगढ़ का रहने वाला है, जहां उसी के घर और रिश्तेदार अब उसे याद नहीं करना चाहते हैं। कभी मुंबई की सड़कों पर ऑटो रिक्शा चलाने वाला अबू सलेम का भी एक घर-परिवार हुआ करता था जिसमें एक बीवी और दो बेटे थे। लेकिन रातों-रात अमीर बनने के चक्कर में अबू सलेम अंडरवर्ल्ड सरगना दाऊद इब्राहिम का दाहिना हाथ बन बैठा और अपराध और गुनाहों की दुनिया बातशाहत हासिल कर ली।

और उसने उसी वतन को नोंचना शुरू कर दिया जहां कि मिट्टी में उसने जन्म लिया था। हथियार सप्लाई करना, नामचीन हस्तियों को गोली से उड़ा देना और देश में दहशत पैदा करना तो जैसे अबू सलेम का शौक है। हालांकि इंटरपोल की मदद से आज अबू सलमे सलाखों के पीछे हैं लेकिन उसकी जिंदगी का डरवाना सच आज भी जब लोगों के सामने आता है तो लोग कांप उठते हैं।

गोली-बारूद से खेलते-खेलते मायानगरी के लोगों तक अबू सलेम के हाथ पहुंच गये थे। अबू सलेम ने अपने घिनौने कामों से बॉलीवुड जैसी खूबसूरत नगरी के लोगों को भी खत्म करने की कोशिश की। कहीं तो वो कामयाब हो गया लेकिन कहीं उसे असफलता हाथ लगी लेकिन आज भी फिल्मी सितारों के बीच में अबू सलेम का नाम लिया जाता है तो लोगों के सिर पर पसीने की बूंदे आसानी से देखी जाती हैं। क्यों होता है ऐसा आईये जानते हैं स्लाइड की मदद से..

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X