छात्र ले रहे 3 इडियट्स से रैगिंग की प्रेरणा

By Staff

Hirani Chopra
आमिर ख़ान की प्रमुख भूमिका वाली फ़िल्म 3 इडियट्स की कहानी को लेकर चल रहा विवाद अभी थमा भी नहीं है कि फ़िल्म एक और विवाद में पड़ गई है. मुंबई के एक मेडिकल कॉलेज में हुई रैगिंग की घटना के बाद महाराष्ट्र सरकार ने फ़िल्म की विषय-वस्तु की जाँच का फ़ैसला किया है.

आरोप है कि मुंबई के एक मेडिकल कॉलेज में हुई रैगिंग की प्रेरणा इस फ़िल्म से मिली थी. महाराष्ट्र के मेडिकल शिक्षा मंत्री विजय कुमार गावित ने मुंबई में पत्रकारों को बताया, "हमने निर्माता से फ़िल्म की स्क्रिप्ट मांगी है. मीडिया में इस तरह की रिपोर्टें हैं कि सेठ जीएस मेडिकल कॉलेज में हुई रैगिंग की घटना फ़िल्म 3 इडियट्स में दिखाए गए रैगिंग दृश्य से मिलती है." उन्होंने कहा कि वे सेंसर बोर्ड को इस बारे में लिखेंगे और ये कहेंगे कि जहाँ तक संभव हो फ़िल्म में ऐसे दृश्य नहीं होने चाहिए. सेठ जीएस मेडिकल कॉलेज और केईएम अस्पताल के 18 छात्रों को रविवार को गिरफ़्तार किया गया था. इन पर आरोप है कि नए वर्ष की पूर्व संध्या पर इन्होंने नए छात्रों की रैगिंग की थी.

हालाँकि सोमवार को गिरफ़्तार छात्र ज़मानत पर छोड़ दिए गए, लेकिन इन्हें छात्रावास से निलंबित कर दिया गया है. विवाद निर्माता विधु विनोद चोपड़ा और निर्देशक राजकुमार हिरानी की फ़िल्म 3 इडियट्स में इंजीनियरिंग कॉलेज में आने वाले नए छात्रों की रैगिंग दिखाई गई है.

फ़िल्म में इन नए छात्रों की भूमिका में आमिर ख़ान, शरमन जोशी और माधवन हैं. ये फ़िल्म बॉक्स ऑफ़िस पर कमाई का कीर्तिमान बना रही है. लेकिन इसकी कहानी को लेकर भी विवाद चल रहा है. चर्चित लेखक चेतन भगत का कहना है कि फ़िल्म के निर्माता उन्हें कहानी का उचित श्रेय नहीं दे रहे हैं.

दूसरी ओर निर्माता-निर्देशक का दावा है कि उनकी फ़िल्म चेतन भगत की किताब फ़ाइव प्वाइंट समवन पर आधारित ज़रूर है लेकिन इसकी हूबहू नकल नहीं है.विधु विनोद चोपड़ा और राजकुमार हिरानी का कहना है कि चेतन भगत के साथ हुए अनुबंध के मुताबिक़ ही उन्हें फ़िल्म में श्रेय दिया गया है.

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X