जल्द लौटेगा गजल का मौसम: पंकज उधास
बॉलीवुड फिल्मों में 'जीएं तो जीएं कैसे' और 'ना कजरे की धार' जैसे गीत दे चुके गजल गायक पंकज उधास महसूस करते हैं कि फिल्मों में गजलों का दौर बहुत जल्द लौटेगा। एक गजल कार्यक्रम 'खजाना' के लिए शुक्रवार को यहां आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में 62 वर्षीय पंकज ने कहा, "मैंने फिल्मों के लिए गाना बंद नहीं किया है लेकिन हां लंबे समय से फिल्मों में मेरे गीत नहीं हैं। यदि कोई अच्छा गीत हो तो मैं गाने के लिए तैयार हूं।"

उन्होंने कहा, "मैं उम्मीद करता हूं कि 'साजन' के 'जीएं तो जीएं कैसे' जैसे गजलनुमा गीत जल्द लौटेंगे। उस तरह के गीत फिर लौटेंगे और मुझे लगता है कि अब वे दिन दूर नहीं हैं।"
उधास को 2006 में गजल गायकी के लिए पद्मश्री से नवाजा गया था। उन्होंने फिल्मों के लिए गाने के अलावा अपने कई निजी एलबम्स जारी किए हैं।
उनके कुछ लोकप्रिय गीतों में 'चिट्ठी आई है', 'मैं दीवाना हूं' और 'छुपाना भी नहीं आता' शामिल हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











