तेरे संग वर्ष 2009 में रिलीज हुई एक फिल्म है, जिसका निर्देशन सतीश कौशिक ने किया है। फिल्म में रुसलान मुमताज और शीना शाहाबादी मुख्य भूमिका में नजर आये। कहानी माही (शीना) अमीर मां बाप (रजत कपूर और नीना गुप्ता) की इकलौती संतान है। वह 15 वर्ष की है उसकी दोस्ती कबीर उर्फ कुक्कू (रूसलान) से हो जाती है जो कि 17 वर्ष का है। वह गरीब परिवार से ताल्लुक रखता है उसके पिता ऑटो चालक (सतीश कौशिक) और मां (सुष्मिता मुखर्जी) एक साधारण गृहणी है। माही और कुक्कू की दोस्ती प्यार में बदल जाती है। नए साल की पार्टी में नशे में दोनों अपने होश खो बैठतें है और शारीरिक संबंध बना लेतें है। माही गर्भवती हो जाती है। समस्या तब आती है जब वह अपने बच्चे को पैदा करने का निर्णय लेती है। सभी उसके खिलाफ चले जाते है। वह बच्चा पैदा करने के लिए कुक्कू का साथ चाहतीं है। फिल्म उन दोनों के संघर्ष को बयां करती है।