स्लमडॉग मिलियनेयर में होते रूसलान!

By Staff

Ruslaan Mumtaz
हाल ही प्रदर्शित फिल्म 'तेरे संग' के अभिनेता रुसलान मुमताज ने कहा है कि अगर उनका शरीर गठीला नहीं होता, तब उन्हें ऑस्कर जीतने वाली फिल्म 'स्लमडॉग मिलियनेयर' में प्रमुख भूमिका मिल गई होती।

'स्लमडॉग मिलियनेयर' में मुख्य भूमिका ब्रिटेन में रहने वाले भारतीय मूल के कलाकार देव पटेल ने निभाई है। रुसलान के मुताबिक अगर वह फाइनल ऑडिशन तक खुद को दुबला-पतला बनाए रखते तब उन्हें पटेल की भूमिका मिलनी तय थी।

रुसलान ने कहा, "'स्लमडॉग मिलियनेयर' एक बेहतरीन फिल्म है। मुझे अगर उस फिल्म में काम करने का मौका मिला होता तब बड़ा मजा आता। जो हुआ मुझे उसका पछतावा नहीं।"

वर्ष 2007 में प्रदर्शित फिल्म 'मेरा पहला पहला प्यार' में काम कर चुके रुसलान ने कहा कि उन्होंने 'स्लमडॉग मिलियनेयर' के पहले ऑडिशन में लोगों को काफी प्रभावित किया था लेकिन दूसरे ऑडिशन के लिए उन्हें चार महीने बाद बुलाया गया और तब तक उनका शरीर काफी गठीला हो चुका था।

उन्होंने कहा, "पहले ऑडिशन के वक्त मैं काफी दुबला-पतला था। 'स्लमडॉग मिलियनेयर' के निर्माताओं को ऐसे ही किसी कलाकार की जरूरत थी। उस समय मैं उस भूमिका में पूरी तरह फिट बैठ रहा था लेकिन निर्माताओं ने जब मुझे दूसरे ऑडिशन के लिए बुलाया तब तक मैं खुद को दुबला-पतला नहीं रख सका। चार महीने के अंतराल में मेरा शरीर गठीला हो गया था और वह शानदार भूमिका मेरे हाथ से निकल गई।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X