'तेरे संग' की नायिका शादीशुदा!
फिल्म तेरे संग में किशोर उम्र में मां बनने वाली अभिनेत्री शीना शाहबादी शादीशुदा है है न आश्चर्य की बात, लेकिन सही है। उनकी शादी सन् 2007 में वैभव गोरे नाम के व्यक्ति के साथ हुई थी।
वैभव पूर्व पुलिस इंस्पेक्टर का बेटा है। जब शीना से इस बारे में पूछा गया तो उनका कहना था कि ''हां मेरी शादी हो चुकी है लेकिन यह मेरी जिंदगी की सबसे बड़ी गलती थी। शादी के चार महीने बाद ही मैं अपने पति से अलग हो गई थी। मेरी फिल्म के रिलीज के मौके पर ख्याति पाने के लिए वह मेरे खिलाफ बोल रहा है आप सोच सकतें है कि वह कैसा आदमी है।''
शीना ने हाल ही में एक साक्षात्कार में कहा कि फिल्म तेरे संग में रूसलान के साथ किया गया किस उनकी जिंदगी का पहला किस है अब देखना है इस पर वैभव क्या कहतें है।


Click it and Unblock the Notifications