शेरनी एक आगामी बॉलीवुड ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन अमित मसुर्कर द्वारा किया जा रहा है। इस फिल्म की स्टार कास्ट में विद्या लीड रोल में नज़र आएँगी। साल 2021 में वह अपनी अगली फिल्म शेरनी में नज़र आने वाली है। विद्या ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म 'शेरनी' का टाइटल पोस्टर साँझा करते हुए ये एलान किया था। इसका फर्स्ट लुक पोस्टर 17 मई 2021 को रिलीज़ किया गया है और यह फिल्म जल्द ही 18 जून 2021 में OTT प्लेटफार्म Amazon Prime पर रिलीज़ हुई है। अमित मसुर्कर के निर्देशन में बन रही फिल्म शेरनी को भूषण कुमार, विक्रम मल्होत्रा, कृष्णा कुमार फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं। इस फिल्म में विद्या एक फॉरेस्ट अफसर के तौर पर अपनी टीम के साथ एक शेरनी को पकड़ने का नेतृत्व करती है। कहानी 6 साल डेस्क के पीछे बैठने के बाद अब विद्या विन्सेंट बतौर संभागीय वन अधिकारी बिजशपुर पहुंची हैं। बिजशपुर के हरे- भरे जंगलों के विस्तृत दृश्य के साथ विद्या का नए अधिकारियों के साथ परिचय होता है। साथ ही मिलती है जिम्मेदारी, एक आदमखोर 'शेरनी' को पकड़ने की, जिसने आस पास के गावों में आतंक मचाया हुआ है। गांव वालों के पास मवेशियों को चारा खिलाने के लिए एक ही क्षेत्र है, जहां हर समय शेरनी के शिकार का खतरा बना रहता है। कई मवेशी और गांव वाले इसमें अपनी जान खो चुके हैं। जैसे-जैसे फिल्म आगे बढ़ती है, हम देखते हैं कि कैसे विद्या अपनी टीम और स्थानीय सहयोगियों की मदद से पर्यावरण में संतुलन बनाए रखने की कोशिश करती है। विद्या कहती है- "कोई भी शेरनी आदमखोर नहीं, भूखी होती है।" गांव वाले भी पर्यावरण की महत्ता को समझते हैं। जंगल के जानवरों से सतर्क रहने की हिदायत देने आए प्रोफेसर हसन (विजय राज) को गांव का एक बच्चा कहता है- "टाईगर है तभी तो जंगल है, और जंगल है तभी तो बारिश है, बारिश है तो पानी है और पानी है तो इंसान है.." लेकिन विद्या के इस मिशन के रास्ते में कई बाधाएं हैं। वह शिकारियों, गांव की राजनीति, विभागीय राजनीति, पितृसत्ता सोच के साथ लगातार लड़ती है। वह अंतर्मुखी है, लेकिन कमजोर नहीं.. शायद कुछ कुछ जंगल के शेरनी जैसी। शेरनी को अपना रास्ता मालूम है, लेकिन मनुष्यों द्वारा निर्मित बाधाएं हैं। वहीं, विद्या के सामने सामाजिक बाधाएं हैं। क्या 'शेरनी' इन बाधाओं से पार जा पाएगी? इसी के इर्द गिर्द घूमती है फिल्म की कहानी। देखें फिल्म के पोस्टर और तस्वीरें
अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई फिल्म 'शेरनी' पर्यावरण से लेकर पितृसत्ता तक के विषय को घेरती है।
Read more at: https://hindi.filmibeat.com/reviews/sherni-review-starring-vidya-balan-released-on-amazon-prime-video/articlecontent-pf314108-098459.html