'शेरनी' फिल्म रिव्यू- पितृसत्ता के जंगल राज में 'सुपरमैन' बनकर उभरती हैं विद्या बालन
निर्देशक- अमित मसुरकर
कलाकार- विद्या बालन, नीरज काबी, शरत सक्सेना, विजय राज, बिजेन्द्र काला, मुकुल चड्डा
प्लेटफॉर्म- अमेज़न प्राइम वीडियो
"आपसे पहले यहां विद्या मैडम थीं, ऑफिस में सबको टाइट करके रखती थीं, बहुत ही जबरदस्त थीं वो, एकदम सुपरमैन.." विभाग में आए नए अफसर को वहां के मौजूदा अधिकारी चेहरे पर मुस्कार और गर्व के साथ जानकारी देते हैं। इस संवाद तक पहुंचने का सफर कितना महत्वपूर्ण और लंबा रहा, फिल्म में यह देखना काफी दिलचस्प है।

अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई फिल्म 'शेरनी' पर्यावरण से लेकर पितृसत्ता तक के विषय को घेरती है। फैलते क्रंक्रीट के जंगलों के बीच सिकुड़ते हरे वन और उसमें रह रहे पशुओं का संघर्ष, इंसानों और पर्यावरण की एक दूसरे पर निर्भरता, और इन सबसे बीच पितृसत्तात्मक समाज द्वारा निर्धारित सामाजिक बाधाओं के जंगल से गुजरती महिलाएं। वन अधिकारी विद्या विन्सेंट (विद्या बालन) के सफर के जरीए निर्देशक ने सभी पक्षों को समेटने की कोशिश की है।


Click it and Unblock the Notifications











