रूही एक बॉलीवुड कॉमेडी-हॉरर फिल्म है। फिल्म में राजकुमार रॉव, जान्हवी कपूर और वरुण शर्मा मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का निर्देशन हार्दिक मेहता कर रहे हैं। देश भर में महामारी के कारण फिल्म की रिलीज़ डेट को आगे बढ़ा दिया गया था, और अब ये फिल्म 11 मार्च 2021 को रिलीज़ हुई है। फिल्म का ट्रेलर 16 मार्च 2021 को रिलीज़ किया गया है। कहानी बागड़पुर नामक जगह में एक पुरानी प्रथा है 'पकड़ विवाह', जहां दुल्हन को किडनैप करके शादी की जाती है (और किसी को इस प्रथा से आपत्ति नहीं है)। कुछ मौकों पर लड़की की हामी होती है, कुछ में नहीं। लेकिन यह बागड़पुर की सदियों से चलती आ रही प्रथा है.. और अब एक तरह का बिजनेस भी। इसी बिजनेस में हैं भंवड़ा सिंह (राजकुमार राव) और कट्टन्नी (वरुण शर्मा)। दोनों लड़की उठाने का काम करते हैं। लेकिन ख्वाहिश नोएडा जाकर क्राइम रिपोर्टर बनने की है। बहरहाल, इसी पकड़म पकड़ाई में एक दिन दोनों एक लड़की को उठाते हैं, जिसका नाम है रूही (जाह्नवी कपूर)। लेकिन किसी कारणवश वह रूही को उस लड़के तक नहीं पहुंचा पाते हैं, जिससे उसकी शादी करनी है। अपने बॉस के आदेश पर दोनों कुछ दिनों के लिए रूही को दूर जंगल में एक टूटे फूटे कारखाने में लाकर रखते हैं। लेकिन यहां से कहानी में एंट्री होती है अफ्ज़ा की.. एक 'मुडियापैरी चुड़ैल'.. जिसकी ख्वाहिश होती है शादी करना। वह बिन ब्याही लड़की के शरीर में घुस कर तब तक रहती है, जब तक उसकी शादी नहीं हो जाती। इधर, भंवड़ के दिल में रूही के लिए जज्बात जगते हैं, तो अफ्ज़ा के लिए कट्टन्नी के दिल में प्यार। इस लव ट्रैंगल के बीच इन तीनों की जिंदगी में ऐसे मोड़ आते हैं, कि इनकी दोस्ती से लेकर जान तक दांव पर लग जाती है.. क्या अफ्ज़ा के चंगुल में फंसी मासूम सी रूही को क्या भंवड़ा और कट्टन्नी बचा पाएगें? या उन पर आएगी कोई बड़ी मुसीबत.. इसी के इर्द गिर्द घूमती है फिल्म की पूरी कहानी।
साल भर घर में बंद ऊब चुके हैं और सिनेमाघर जाने का आनंद लेना चाहते हैं, तो रूही देखी जा सकती है। लेकिन यदि एक अच्छी फिल्म का अनुभव लेना आपकी प्राथमिकता है.. तो रूही आपको निराश कर सकती है।
Read more at: https://hindi.filmibeat.com/reviews/roohi-movie-review-and-rating-janhvi-kapoor-rajkummar-rao-varun-sharma/articlecontent-pf305231-096419.html