'रूही' Box Office: 20 करोड़ पार पहुंची जान्हवी कपूर की हॉरर- कॉमेडी फिल्म, जानें कुल कलेक्शन
जान्हवी कपूर, राजकुमार राव और वरुण शर्मा स्टारर हॉरर- कॉमेडी फिल्म 'रूही' ने बॉक्स ऑफिस पर दूसरा वीकेंड गुजार लिया है और कोई शक नहीं कि दर्शक फिल्म को पसंद कर रहे हैं। रूही ने 11 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 20 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। यह कलेक्शन दर्शाता है कि फिल्म लोगों को थियेटर तक लाने में सफल रही है।
रूही ने अपने पहले हफ्ते में 17.43 करोड़ का कलेक्शन किया, वहीं दूसरे वीकेंड पर 2.92 करोड़ का कलेक्शन किया है। लिहाजा, फिल्म की अब तक कुल कमाई हो चुकी है 20.35 करोड़।

रूही के एक हफ्ते बाद ही सिनेमाघरों में जॉन अब्राहम की एक्शन फिल्म 'मुंबई सागा' भी रिलीज हुई है। जिससे रूही की कमाई प्रभावित हुई है। वहीं, कोरोना की वजह से भी कई शहरों में नाइट और वीकेंड पर कर्फ्यू लगा दिया गया है। लिहाजा, काफी कम दर्शक ही सिनेमाघर तक पहुंच रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications