2021 की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्में- सूर्यवंशी, अंतिम से लेकर रूही तक, यहां देंखे बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
साल 2021 को खत्म होने में अब एक महीने का समय रह गया है। रणवीर सिंह स्टारर 83, शाहिद कपूर की जर्सी समेत कुछ शानदार फिल्में अभी भी आने वाली हैं। लेकिन इस साल के 11 महीनों को देखा जाए तो 2021 फिल्म इंडस्ट्री के लिए काफी उतार- चढ़ाव भरा रहा है। जहां कुछ फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका किया है, तो कुछ बड़ी फिल्में बुरी तरह फ्लॉप रही हैं।
साल 2021 की शुरुआत में धीरे धीरे देश कोरोना की पहली लहर से उभर रहा था। लंबे लॉकडाउन के बाद सिनेमाघरों को फिर से खोला जा रहा था। लिहाजा, कुछ निर्माताओं ने हिम्मत कर अपनी फिल्में रिलीज कीं। रामप्रसाद की तेहरवीं, जान्हवी कपूर स्टारर रूही, जॉन अब्राहम की मुंबई सागा.. जैसी फिल्में आईं।

जब लग ही रहा था कि बॉक्स ऑफिस धीरे धीरे रफ्तार पकड़ रही है.. कि कोरोना की दूसरी लहर ने पूरे देश को हिला कर रख दिया। फिर से लॉकडाउन लगा दिया गया। हजारों जानें गईं, करोड़ों का नुकसान देखा गया। तीन- चार महीनों के बाद सितंबर में फिर स्थिति में सुधार दिखी।
अक्टूबर के आखिरी महीने से फिर से सिनेमाघर खोले गए और धड़ाधड़ फिल्मों के रिलीज डेट्स की लाइन लग गई। सबसे पहले आई रोहित शेट्टी की सूर्यवंशी, जो पिछले डेढ़ सालों से अटकी पड़ी थी। फिल्म ने आते ही तहलका मचा दिया। कमाई के लिहाज से अक्षय कुमार की सूर्यवंशी इस साल की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म है।
यहां देंखे साल 2021 में फिल्मों का बॉक्स ऑफिस हाल-

अंतिम- द फाइनल ट्रूथ
सलमान खान और आयुष शर्मा स्टारर इस फिल्म ने 5 करोड़ की ओपनिंग दी थी.. और फिल्म ने अपने पहले वीकेंड तक 18.75 करोड़ तक की कमाई कर ली है। फिलहाल फिल्म की कमाई जारी है।

सत्यमेव जयते 2
जॉन अब्राहम की इस फिल्म 3.60 करोड़ की ओपनिंग दी थी। फिल्म चार दिनों में 8.85 करोड़ तक की कमाई कर पाई है। फिल्म के निर्देशक हैं मिलाप झावेरी।

बंटी और बबली 2
रानी मुखर्जी, सैफ अली खान, सिद्धांत चतुर्वेदी और शरवरी वाघ स्टारर फिल्म बंटी और बबली 2 बॉक्स ऑफिस पर सुपर फ्लॉप साबित हुई है। 19 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म ने 11.15 करोड़ का कलेक्शन किया है।

इटर्नल्स
हॉलीवुड सुपरहीरो फिल्म इटर्नल्स ने 7.35 करोड़ की शानदार ओपनिंग दी थी। फिल्म भारत में अब तक 21.65 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है।

वेनम
14 अक्टूबर को रिलीज इस हॉलीवुड फिल्म ने 3.71 करोड़ की ओपनिंग दी थी। फिल्म ने भारत में 17.50 करोड़ का कलेक्शन किया है।

थलाइवी
कंगना रनौत स्टारर ये फिल्म बेहद कम स्क्रीन पर रिलीज हो पाई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 25-30 लाख का कलेक्शन किया है।

चेहरे
अमिताभ बच्चन- इमरान हाशमी की इस फिल्म ने 50 लाख की ओपनिंग दी थी। वहीं, फिल्म का कुल कलेक्शन 3.50 करोड़ का रहा।

बेल बॉटम
वहीं, अक्षय कुमार स्टारर बेल बॉटम ने 26.50 करोड़ का लाइफटाइम कलेक्शन दिया है। फिल्म लॉकडाउन के दौरान रिलीज की गई थी।

फास्ट एंड फ्यूरियस 9
भारत में रिलीज इस हॉलीवुड फिल्म ने 1.92 करोड़ की ओपनिंग दी थी। फिल्म का कुल कलेक्शन रहा 13.61 करोड़। ये भी लॉकडाउन के दौरान रिलीज हुई थी।

सायना
परिणीति चोपड़ा इस फिल्म ने 25 लाख की ओपनिंग दी थी और फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन रहा था डेढ़ करोड़ के लगभग। ये फिल्म सायना नेहवाल की बायोपिक है.

गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग
24 मार्च को भारत में रिलीज इस हॉलीवुड फिल्म ने 6.40 करोड़ की ओपनिंग दी थी। जबकि फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन 47 करोड़ के लगभग रहा।

संदीप और पिंकी फ़रार
अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा की ये फिल्म लंबे इंतजार के बाद सिनेमाघरों में आई थी। फिल्म मुंबई सागा के साथ 19 मार्च को ही रिलीज हुई । फिल्म ने 25 लाख की ओपनिंग दी थी।

सूर्यवंशी
रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ स्टारर इस फिल्म ने अब तक 187 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है, जबकि फिल्म की कमाई अभी भी जारी है। यह 2021 की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बनी है।

मुंबई सागा
19 मार्च को रिलीज हुई जॉन अब्राहम और इमरान हाशमी की एक्शन फिल्म मुंबई सागा ने 2.82 करोड़ की ओपनिंग ली। जबकि लाइफटाइम कलेक्शन रहा 17 करोड़।

रूही
11 मार्च को रिलीज हुई फिल्म रूही.. जिसमें जान्हवी कपूर, राजकुमार राव और वरुण शर्मा मुख्य किरदारों में थे। फिल्म ने 3.06 करोड़ की ओपनिंग ली थी। जबकि लाइफटाइम कलेक्शन रहा 25.87 करोड़।

रामप्रसाद की तेरहवीं
सीमा पाहवा के निर्देशन में बनी ये फिल्म सिनेमाघरों में आने वाली इस साल की पहली फिल्म बनी। फिल्म ने 8 लाख का ओपनिंग कलेक्शन किया.. वहीं इसका लाइफटाइम कलेक्शन रहा 20- 25 लाख के लगभग।


Click it and Unblock the Notifications











