प्यार इम्पॉसिबल वर्ष 2010 में रिलीज हुई एक बॉलीवुड रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा है, जिसका निर्देशन जुगल हंसराज ने यश राज फिल्म्स के तहत किया है। फिल्म में प्रियंका चोपड़ा और उदय चोपड़ा मुख्य भूमिका में नजर आये। फिल्म में सहायक भूमिका के तौर पर अनुपम खेर और डीनो मरिया नजर आये थे। कहानी फिल्म में उदय चोपड़ा, अभय का कैरेक्टर प्ले कर रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा कॉलेज की मोस्ट चार्मिंग गर्ल हैं। उन्होने अलीशा का किरदार प्ले किया है। अलीशा नाम की यह लड़की अपने से हर चीज में उम्दा लड़के के सपनों में हैं। वहीं अभय एक ऐसा लड़का है जो हर चीज में अलीशा से उन्नीस पड़ता है। ऐसे दो उलट पर्सनैल्टी वालों के बीच प्यार कैसे पनपता है, यही इस फिल्म की कहानी है। प्यार इंपॉसिबल में प्रियंका बेहद खूबसूरत नजर आ रहीं हैं। उदय चोपड़ा अपने किरदार के मुताबिक ही द्ख रहे हैं।