उदास हैं प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका ने ट्विटर पर भेजे संदेश में कहा, "मेरे नाना अब नहीं रहे। मैं घर से बहुत दूर हूं और मुझे ऐसा महसूस हो रहा है कि मैंने कुछ खो दिया है। नाना..मैं आपसे बेहद प्यार करती हूं।" उनके नाना 84 वर्ष के थे। वह कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता थे। उनका निधन जमशेदपुर के एक अस्पताल में हुआ। गुरुवार को उनकी अंत्येष्टि की गयी।
हाल ही में प्रियंका की फिल्म प्यार इंपॉसिबल रिलीज हुई थी। फिल्म में प्रियंका का रोल काफी ग्लैमरस और रिस्पांसिबल था।
actress अभिनेत्री प्यार इंपॉसिबल प्रियंका चोपड़ा सेलेब्रिटी celebrity priyanka chopra pyaar impossible


Click it and Unblock the Notifications