प्यार इंपॉसिबल : प्रियंका, उदय की बेहतरीन जोड़ी

स्टार कास्ट - उदय चोपड़ा, प्रियंका चोपड़ा, अनुपम खेर, डीनो मारियो
निर्माता एवं लेखक - उदय चोपड़ा
बॉलीवुड अभिनेता उदय चोपड़ा द्वारा लिखित और निर्मित प्रेम कहानी है 'प्यार इंपॉसिबल'। फिल्म 8 जनवरी को रिलीज हो रही है। फिल्म का निर्देशन पूर्व बॉलीवुड अभिनेता और नवोदित फिल्म निर्देशक जुगल हंसराज कर रहे हैं।
स्टोरी लाइन - फिल्म में उदय चोपड़ा, अभय का कैरेक्टर प्ले कर रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा कॉलेज की मोस्ट चार्मिंग गर्ल हैं। उन्होने अलीशा का किरदार प्ले किया है। अलीशा नाम की यह लड़की अपने से हर चीज में उम्दा लड़के के सपनों में हैं। वहीं अभय एक ऐसा लड़का है जो हर चीज में अलीशा से उन्नीस पड़ता है। ऐसे दो उलट पर्सनैल्टी वालों के बीच प्यार कैसे पनपता है, यही इस फिल्म की कहानी है। प्यार इंपॉसिबल में प्रियंका बेहद खूबसूरत नजर आ रहीं हैं। उदय चोपड़ा अपने किरदार के मुताबिक ही द्ख रहे हैं।
चटपट सजेशन - साल 2009 की सबसे बड़ी हिट 'थ्री ईडियट्स' और हॉलीवुड फिल्मों के अब तक के सभी रिकॉर्ड तोड़ने वाली फिल्म 'अवतार' के खुमार में इस समय हर कोई डूबा हुआ है। ऐसे में प्यार इंपॉसिबल जैसी प्रेम कहानी के दर्शकों की संख्या घटना तय है।


Click it and Unblock the Notifications











