नंबर गेम पर विश्वास नहीं : प्रियंका
बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा एक के बाद एक सफल फिल्में देकर शीर्ष पर पहुंच रही हैं। वर्ष 2008 में उनकी 'दोस्ताना' और 'फैशन' सफल रहीं। पिछले वर्ष 2009 में 'कमीने' और 'वाट्स योर राशि?' सफल रही। लेकिन अभिनेत्री का अंकों के खेल में कोई विश्वास नहीं है।
प्रियंका का कहना है "जब मेरी कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफल रहती हैं तो लोग कहना शुरू कर देते हैं कि 'तुम नंबर एक के पायदान पर हो' लेकिन यदि एक भी फिल्म असफल रहती है तो वह तुरंत कहने लगते हैं कि आप अपनी जगह से हिल गए।"
फिल्मी करियर में उतार-चढ़ावों से गुजरती रहीं प्रियंका कहती हैं कि वास्तव में कभी-कभी आपको बहुत हताशा हो सकती है क्योंकि यही लोग ऐसा भी कहते हैं कि उसका भविष्य तो अब खत्म हो गया। वह कहती हैं कि इसके लिए किसी को दोष नहीं दिया जा सकता क्योंकि नंबरों का खेल ही बहुत चंचल होता है।
वह कहती हैं कि आप फिल्म उद्योग में किसी भी फिल्म की सफलता के प्रति पहले से आश्वस्त नहीं हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस उद्योग में फिल्मों के प्रति लोगों की प्रतिक्रिया अप्रत्याशित रहती है। हाल ही में प्रियंका की 'प्यार इम्पोसिबल' फिल्म प्रदर्शित हुई है। इसमें उनके सह-अभिनेता उदय चोपड़ा हैं। प्रियंका की अगली फिल्म 'अंजाना अंजानी' होगी। इस फिल्म में रणबीर कपूर उनके सह-अभिनेता होंगे।


Click it and Unblock the Notifications











