प्रियंका को अब भी है इंतजार आदित्य चोपड़ा के एक कॉल का

Priyanka Chopra
प्रियंका चोपड़ा आज भी आदित्य चोपड़ा के एक काल का इंतजार करती रहती हैं। इस बाला ने यशराज बैनर के लिए उदय चोपड़ा के साथ प्यार इंपॉसिबल में काम किया थी जिसे दर्शकों ने नकार दिया था।

इस फिल्म के बारे में प्रियंका लोगों से यह कहती फिर रही हैं कि उन्होंने इस फिल्म में इसलिए काम किया था क्योंकि आदित्य चोपड़ा ने इस फिल्म के बदले अपनी अगली फिल्मों में प्रियंका को मौका देने का वादा किया था।

आज जब यशराज बैनर की पांच फिल्में बनायी जा रही हैं, लेकिन इनमें से एक भी फिल्म में प्रियंका के नाम को दूर तक शामिल नहीं किया गया है। इसके कारण प्रियंका अब आदित्य चोपड़ा से खासी नाराज हैं इतना ही नहीं अब उनको लगता है कि आदित्य अपना वादा भूल चुके हैं।

हम आपको बता दें यशराज फिल्म ने अपनी एक फिल्म के लिए अनुष्का शर्मा को साइन किया है। जिसका निर्देशन स्वयं यश चोपड़ा करेंगे। इसके बाद कैट को भी अपनी फिल्म में ले ही लिए। लेकिन प्रियंका को यह लग रहा था कि कम से कम धूम-3 के लिए उन्हें मौका दिया जाएगा लेकिन उनका यह सपना भी धरा का धरा रह गया।

प्रियंका हम आपको एक राज की बात बताते है शायद यह बात आपने अब तक नहीं जानी है कि बॉलीवुड इंडस्ट्री में कोई किसी का नहीं होता इस इंडस्ट्री में किसी से कोई उम्मीद रखने का कोई मतलब नहीं है जब आपकी झोली में फिल्में गिरे औप उस पर अपना ध्यान दें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X