फूंक 2 वर्ष 2010 में रिलीज हुई एक हॉरर ड्रामा है, जिसका निर्देशन मिलिंद गडगकर ने किया है। यह फिल्म वर्ष 2008 में आई फिल्म फूंक का सीक्वल है। फिल्म में सुदीप,अमृता खानविलकर, अहसास चन्ना आदि नजर आये। फिल्म 16 अप्रैल 2010 को सिनेमाघर में रिलीज हुई थी। फूंक पार्ट 1 - फूंक में मधु (अश्विनी कालेस्कर) राजीव (सुदीप) से अपना और अपने पति के अपमान का बदला लेने के लिए जादू-टोना करती है। राजीव और आरती (अमृता खानवलकर) के दो बच्चे हैं रक्षा और रोहन। राजीव अपनी बेटी रक्षा को बेहद प्यार करता है। मधु राजीव की कमजोरी जानती है। इसलिए वह रक्षा को अपना शिकार बनाती है। पार्ट 1 में मधु के खत्म होने पर रक्षा को इस आफत से छुटकारा मिलता है। पार्ट - 2 की स्टोरी इसके बाद की कहानी है। राजीव के घर से मधु का साया हट चुका है। राजीव का परिवार अब पहले की तकह खुशहाल जिंदगी जी रहा है। लेकिन अचानक मधु का भूत एक गुड़िया के सहारे फिर आ धमकता है। लेकिन ये सब खामोशी से घटता है। बच्चों को खेलते समय गुड़िया मिलती है। इसके बा द एक के बाद एक खौफनाक और दर्दनाक वारदातों का सिलसिला शुरू हो जाता है।