X
होम टॉप-लिस्ट

2024 की सबसे हिट वेब सीरीज, जिसे दर्शकों ने सबसे ज्यादा बार देखा

Author Sandhya Yadav | Published: Thursday, October 24, 2024, 09:39 AM [IST]

साल 2024 वेब सीरीज के लिए काफी ज्यादा धमाकेदार रहा, इस साल दर्शकों ने कई ऐसी वेब सीरीज देखीं जिसने उनका खूब मनोरंजन किया और सोचने पर मजबूर भी किया। इन सभी सीरीज में कुछ सीरीज को दर्शकों द्वारा खूब देखा और पसंद किया गया, तो चलिए जानते हैं...


cover image

Table of content

पंचायत 3 (Panchayat 3)

सबसे पहले बात करते हैं 'पंचायत 3' की, जिसने दर्शकों के दिलों में अपनी एक अलग पहचान और छाप छोड़ी हैै। पिछले 2 सीजनों के हिट होने के बाद इसका तीसरा सीजन इस साल चुनावी सीजन में रिलीज हुआ था, और यह काफी सफल भी रहा। बता दें इस सीरीज को लोगों ने काफी बार देखा। 

हीरामंडी (Heeramandi)

इस साल अपने उम्दा निर्देशन के लिए जाने, जाने वाले डायरेक्टर संजय लीला भंसाली ने भी OTT पर अपना डेब्यू किया, संजय लीला ने नेटफ्लिक्स पर अपनी चर्चित वेब सीरीज हीरामंडी के साथ कदम रखा, परिणाम इस सीरीज को लोगों ने अपना भरपूर प्यार और समय दिया, जिसके कारण इसके व्यूज भी बढ़ें। 

इंडियन पुलिस फोर्स (Indian Police Force)

रोहित शेट्टी की इस एक्शन से भरपूर वेब सीरीज ने दर्शकों को थ्रिल से भर दिया। पुलिस और अपराधियों के बीच की लड़ाई को इस सीरीज में बड़े ही रोमांचक तरीके से दिखाया गया है। इसे भी दर्शकों ने बार बार वाच किया है। 

कोटा फैक्ट्री सीज़न 3 (Kota Factory S3)

कोटा फैक्ट्री सीज़न 3 ने भी इसी साल देखने के लिए उपलब्ध हुई, इस सीरीज ने एक बार फिर छात्रों के जीवन की चुनौतियों को बखूबी उजागर किया। कोटा में IIT की तैयारी करने वाले छात्रों की कहानी को एक बार फिर दर्शकों ने खूब पसंद किया। 

द लीजेंड ऑफ हनुमान (The Legend of Hanuman)

आज के युवाओं के लिए हनुमान जी का नाम शायद सिर्फ एक नाम ही न हो, बल्कि एक ऐसा किरदार हो जिसने उनकी कल्पना को पंख दिए हों। एनिमेटेड सीरीज 'द लीजेंड ऑफ हनुमान' ने हनुमान जी की कहानी को एक नए अंदाज में पेश किया है, जिसने बच्चों के साथ-साथ बड़ों को भी खूब लुभाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+