फूंक 2 पर 5 लाख का ईनाम

उन्होंने कहा, "कोई भी व्यक्ति जो कहेगा कि वह फिल्म देखने के दौरान नहीं डरेगा उसे एक थियेटर में अकेले 'फूंक 2' देखनी होगी। इस व्यक्ति को एक ईसीजी मशीन से जोड़ा जाएगा ताकि उसकी ह्रदय गति पर नजर रखी जा सके। यह मशीन हॉल के बाहर लगे एक पर्दे से जुड़ी होगी। यदि उसकी ह्रदय गति सामान्य रहती है तो वह 500,000 रुपये जीत सकता है।" वर्मा कहते हैं कि उन्होंने इस प्रतियोगिता के संबंध में चिकित्सकों से भी सलाह ली है।
फिल्म का नौ अप्रैल से व्यवसायिक प्रदर्शन होगा। तब तक इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया जा सकता है। 'फूंक 2' मिलिंद गडगकर के निर्देशन में बनी पहली फिल्म है। यह फिल्म रामगोपाल वर्मा के निर्देशन में बनी 'फूंक' का अगला संस्करण है। 'फूंक 2' में वही कलाकार लिए गए हैं जिन्होंने 'फूंक' में अभिनय किया था।


Click it and Unblock the Notifications











