'फूंक 2' की विफलता के बाद 'फूंक 3' की तैयारी में रामू

'फूंक 2' की सफलता के लिए गए रामू के तमाम टोटके काम ना आए और रामू के तमाम दावों के बावजूद ये फिल्म लोगों को डराने में नाकाम रही। लेकिन रामू के हौंसले बुलंद हैं औऱ वो इस फिल्म का तीसरा पार्ट बनाने की घोषणा कर चुके हैं। इस बारे में रामू का कहना है कि फिल्म 'फूंक 2' को अकेले देखने की हिम्मत जुटाने वाले हितेश शर्मा के साथ वह अपनी अगली फिल्म में काम करेंगे। हितेश हालांकि वर्मा की चुनौती जीतने में विफल रहे थे।
रामगोपाल वर्मा ने कहा, "मैं पूरी 'फूंक 2' टीम की तरफ से हितेश को धन्यवाद देना चाहता हूं और मैं व्यक्तिगत रूप से उन्हें एक उपहार देना चाहता हूं। हितेश मेरे साथ 'फूंक 3' में काम करेंगे। यह मीडिया के सामने किया गया मेरा वादा है।" इस फिल्म के रिलीज होने से पहले रामगोपाल वर्मा ने कहा था कि जो व्यक्ति बिना डरे हुए इस फिल्म को अकेले देखेगा उसे 500,000 रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications