पाठशाला से फूंक का मुकाबला

By Super

मुंबई। इस हफ्ते रामगोपाल वर्मा की हॉरर फिल्म 'फूंक 2' और 'पाठशाला' के बीच कड़ी टक्कर है। वैसे रामू अपनी फिल्म हिट कराने के लिए कई हथकंड़े आजमा रहे हैं। वर्मा का कहना है कि देखना है कि दर्शक शाहिद कपूर-आयशा टाकिया को पसंद करते हैं या उनकी फिल्म के काले कौए और बूढ़ी जादूगरनी को।

देखें विडियो : बूढ़ी हुईं कैटरीना: ज़रीन खान

दोनों ही फिल्में शुक्रवार को प्रदर्शित हुई हैं। रामू का कहना है, "उनकी फिल्म में शाहिद हैं और हमारी फिल्म में एक कौआ है। उनकी फिल्म में आयशा टाकिया अभिनेत्री हैं और हमारी फिल्म में एक बूढ़ी जादूगरनी है। हम देखेंगे कि दर्शक किसे ज्यादा पसंद करते हैं।" क्या वह शाहिद, आयशा की तुलना कौए और बूढ़ी जादूगरनी से कर रहे हैं, पूछने पर उन्होंने कहा, "मैंने सिर्फ इतना ही कहा है। शाहिद कौए हैं और बूढ़ी जादूगरनी आयशा टाकिया हैं और अब लोगों को तय करना है कि वे किस जोड़ी को देखना चाहते हैं।"

मिलिंद यूकी के निर्देशन में बनी 'पाठशाला' वर्तमान शिक्षा प्रणाली की खामियों से जुड़े सवालों के जवाब ढ़ंढूती है। यह फिल्म स्कूलों की कमियों पर प्रकाश डालती हैं, जहां बुनियादी शिक्षण नैतिकता सबसे पीछे खड़ी दिखाई देती है। 'फूंक 2' मिलिंद गड़गकर के निर्देशन में बनी पहली फिल्म है। यह वर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म 'फूंक' का सिक्वल है। इस फिल्म के बारे में रामू का दावा है कि ये अब तक की सबसे डरावनी फिल्म है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X