X
{* added on 10-dec-2024 *}
हिंदी » फिल्में » वंस अपॉन अ टाइम इन मुंबई दुबारा
वंस अपॉन अ टाइम इन मुंबई दुबारा

वंस अपॉन अ टाइम इन मुंबई दुबारा

Action | Drama | Romance | 15 Aug 2013 | U/A |
Hindi

2.5 /5 Users

2.5 /5 Filmibeat

वंस अपॉन अ टाइम इन मुंबई दुबारा कहानी

वंस अपॉन अ टाइम इन मुंबई दुबारा वर्ष 2013 में आई गैंगस्टर एक्शन मसाला फिल्म है, फिल्म का निर्देशन मिलन लुथारिया ने किया है। यह फिल्म वर्ष 2010 में आई फिल्म वंस अपॉन अ टाइम इन मुंबई का सीक्वल है। फिल्म में अक्षय कुमार, सोनाक्षी सिन्हा, इमरान खान और सोनाली बेंद्रे फिल्म में सहायक भूमिका में नजर आये थे। कहानी  सुल्तान (अजय देवगन) के बाद शोहेब (अक्षय कुमार) उसकी जगह मुंबई पर राज करने की पूरी तैयारी करता है। पूरा मुंबई शहर उसके इशारों पर चलता है यहां तक कि मुबई में होने वाले मैच तक का टॉस उसके आए बिना नहीं होता। शोहेब दो बच्चों जिनका नाम अफजल और डेढ़ टांग है को अपने बिजनेस में शामिल करता है। अफजल का किरदार इमरान खान ने निभाया है। अफजल शोहेब के लिए अपनी जान तक देने से पीछे नहीं हटता। अफजल शोहेब की बहुत इज्जत करता है यहां तक कि वो अपने भाई जैसे दोस्त को भी मारने को तैयार हो जाता है। शोहेब भी अफजल पर काफी भरोसा करता है। लेकिन दूसरी तरफ शोहेब अपने ईमानदार मुलाजिम की जान भी ले लेने से नहीं चूकता अगर वो कुछ भी शोहेब के खिलाफ करता है। अफजल का दोस्त डेढ़ टांग की गर्लफ्रैंड की दोस्त जैसमीन एक दिन अफजल से मिलती है। अफजल उसे पसंद करने लगता है और कहीं ना कहीं जैसमीन भी अफजल को पसंद करती है। लेकिन वो दोनों एक दूसरे से इस बात का इजहार नहीं करते। शोहेब और जैसमीन की मुलाकात भी ऐसे ही किसी पार्टी में होती है। शोहेब के साथ जैसमीन एक दोस्त जैसा बर्ताव करती है लेकिन शोहेब को लगता है कि जैसमीन उसे प्यार करती है। और वो जैसमीन के साथ प्यार के सपने देखने लगता है। लेकिन जब उसे पता चलता है कि अफजल जैसमीन से प्यार करता है तो वो अफजल को मारने की कोशिश करता है। शोहब अफजल को मार देता है या फिर अफजल शोहेब के प्रति अपनी इमानदारी जताते हुए जैसमीन को उसे दे देता है। आखिर इस फिल्म का अंत क्या होगा। ये जानने के लिए आपको सिनेाहॉल जाकर वंस अपॉन ए टाइम इन मुबई दोबारा देखनी पड़ेगी।
Read More

वंस अपॉन अ टाइम इन मुंबई दुबारा कास्ट एंड क्रू

वंस अपॉन अ टाइम इन मुंबई दुबारा क्रू जानकारी

निर्देशक / डायरेक्टर मिलन लुधरिया
छायाकार / सिनेमेटोग्राफर NA
संपादक NA
संगीत / म्यूजिक NA
निर्माता / प्रोड्यूसर एकता कपूर, शोभा कपूर
बजट TBA
बॉक्स ऑफिस TBA
OTT प्लेटफार्म TBA
OTT रिलीज डेट TBA

वंस अपॉन अ टाइम इन मुंबई दुबारा फिल्म क्रिटिक्स रिव्यू

  • कहानी
  • क्रिया
  • निर्देशन
  • फिल्म रेटिंग

×
2.5 /5 Your Rating

वंस अपॉन अ टाइम इन मुंबई दुबारा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+