वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई दोबारा रिव्यू- नाम लिया तो पहचान बुरा मान जाएगी

By सोनिका मिश्रा

अक्षय कुमार, सोनाक्षी सिन्हा और इमरान खान की फिल्म वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई दोबारा आज सिनेमाहॉल में रिलीज हो गयी है। लोगों को काफी समय से इस फिल्म का इंतजार था। खासतौर पर अक्षय कुमार के फैन्स को इस फिल्म को लेकर सबसे ज्यादा उत्सुकता थी। वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई दोबारा फिल्म 2010 में रिलीज हुई फिल्म वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई का सीक्वल है। पहले पार्ट में अजय देवगन, इमरान हाशमी और कंगना रानावत ने मुख्य भूमिका निभाई थी लेकिन इसके सीक्वल में अक्षय कुमार, इमरान खान और सोनाक्षी सिन्हा ने मुख्य भू्मिका निभाई है। वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई दोबारा को देखने के लिए लोगों में खासी उत्साह दिखा लेकिन जहां तक बात है फिल्म की तो फिल्म लोगों की अपेक्षाओं पर खरी नहीं उतर पाई।

फिल्म क्रिटिक्स का भी यही कहना है कि वंस अपॉन ए टाइम में इस बार वो बात वो पंच नहीं था जो कि पहले भाग में दिखा था। अजय देवगन और इमरान हाशमी की एक्टिंग के चलते वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई एक ब्रांड बन गयी थी। लेकिन इस ब्रांड के सीक्वल में कुछ भी ऐसा नहीं था जो कि लोगों को भा जाए। हालांकि अक्षय कुमार के किरदार ने फिल्म में जो पंच दिये है सिर्फ वही फिल्म का प्लस प्वाइंट हैं। वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई दोबारा में इमरान खान की एक्टिगं कुछ खास नहीं नज़र आई और ना ही फिल्म के गाने इंप्रेस करने वाले हैं। हालांकि फिल्म का एक स्लो गाना लोगों को काफी भा रहा है।

फिल्म की कहानी में कुछ खास नहीं है, एक डॉन और उसकी प्रेमिका की कहानी है। कुल मिलाकर ये कहा जा सकता है कि पर्सनल करने के चक्कर में फिल्म को निर्दशक ने कहीं का कहीं पहुंचा दिया।

वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई दोबारा रिव्यू

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X