वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई दोबारा के लिए आजादी का दिन रहा लकी!
अक्षय कुमार की फिल्म वंस अपॉन ए टाइम इन मुबई के लिए स्वतंत्रता दिवस काफी बेहतरीन रहा। यूं तो फिल्म क्रिटिक्स को लग रहा था कि इस फिल्म की ओपनिंग कुछ खास नहीं रहेगी लेकिन स्वतंत्रता दिवस की छुट्टी के चलते फिल्म की ओपनिंग काफी अच्छी रही। फिल्म ने पहले ही दिन कुल 10 करोड़ रुपये तक की कमाई की है। फिल्हाल तो अभी तक फर्स्ट डे कलेक्शन की पूरी रिपोर्ट नहीं आई है लेकिन कहा जा रहा है कि फिल्म की फर्स्ट डे ओपनिंग करीब 10 करोड़ तो रही है। दूसरी तरफ शाहरुख खान की चेन्नई एक्सप्रेस का जलवा अभी भी बरकरार है और इसने भी आजादी के दिन वंस अपॉन ए टाइम को पछाड़ते हुए करीब 18 करोड़ की कमाई की है। अब दोनों फिल्मों की कुल कमाई कितनी हुई है ये तो 15 अगस्त की बॉक्स ऑफिर रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा।
वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई दोबारा में अक्षय कुमार, इमरान खान और सोनाक्षी सिन्हा ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म का प्लस प्वॉइंट है सिर्फ अक्षय कुमार के डायलॉग और उनके पंच। इसके अलावा सोनाक्षी सिन्हा और इमरान खान की एक्टिंग कुछ खास नहीं नज़र आई है। सोनाली बेंद्रे के फिल्म में मात्र तीन ही सीन हैं जिनमें उनकी उम्र साफ नज़र आ रही है। लेकिन एक्टिंग के मामले में उनका परफैक्शन आज भी नज़र आ रहा है। वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई दोबारा में विलेन के रुप में महेश मांजरेकर से काफी उम्मीदें थीं लेकिन फिल्म में उन्हें उतना स्पेस नहीं दिया गया जितना कि उन्हें मिलना चाहिए था।
कुल मिलाकर वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई को अगर बॉक्स ऑफिस पर सफलता मिल रही है तो ये सिर्फ और सिर्फ अक्षय कुमार की स्टार पावर के चलते ही मिल रही है। ये फिल्म पूरी तरह से अक्षय कुमार के फैन्स के लिए ही बनी है। और उन्हें ही पसंद आएगी।


Click it and Unblock the Notifications











