2018 में रिलीज़ हुई मिसिंग फिल्म एक बॉलीवुड साइकोलॉजिकल थ्रिलर है जिसे मुकुल अभयंकर ने निर्देशित किया है। इसमें तब्बू, मनोज वाजपेयी, अन्नू कपूर मुख्य भूमिका में नज़र आये है। ये फिल्म एक दंपत्ति के इर्द-गिर्द घूमती है जो मॉरिशियर के बीच रिजॉर्ट पर घूमने निकलते हैं। कहानी नया मोड़ तब लेती है जब इनकी बेटी का कोई अपहरण कर लेता है और यही इस फिल्म का प्लॉट मिसिंग है। मिसिंग का टीज़र पोस्टर 22 मार्च, 2018 को रिलीज़ हो चुका है। इस फिल्म को शीतल भाटिया, शबाना रज़ा बाजपेयी, विक्रम मल्होत्रा, श्री अधिकारी ब्रदर्स, आनंद पंडित और रूपा पंडित ने श्री अधिकारी ब्रदर्स, आनंद पंडित मोशन पिक्चर्स और मनोज बाजपेयी प्रॉडक्शंस प्रा लि एंड फ्राइडे फिल्मवर्क्स के बैनर तले प्रोड्यूस किया है।