X
होम टॉप-लिस्ट

कठपुतली से हिट 7 साउथ की रीमेक फिल्में जो बॉलीवुड में साल 2022 में रिलीज हुयी

Author Sandhya Yadav | Updated: Wednesday, October 19, 2022, 02:00 PM [IST]

बॉलीवुड हो या टॉलीवूड रीमेक फिल्मों का फैशन बहुत पुराना है, जो लम्बे समय से चला आ रहा है, हर साल की तरह इस साल (2022) भी बॉलीवुड में कई साउथ फिल्मों की रीमेक फिल्में रिलीज हुयीं हैं, चलिए जानते हैं...


cover image

Table of content

कठपुतली
1

हाल ही में रिलीज हुई फिल्म कठपुतली में अक्षय कुमार एक खतरनाक सीरियल किलर का पता लगाते हुए नजर आयें हैं, लेकिन क्या आपको पता है, यह फिल्म साल 2018 में रिलीज हुई तमिल फिल्म रत्सासन की रीमेक फिल्म है, जिसमे तमिल एक्टर विष्णु विशाल लीड रोल में दिखाई दिए थे। 

गुड लक जेरी
2

ब्लैक कॉमेडी फिल्म गुड लक जेरी में एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने कमाल का काम किया है, यह फिल्म को डिज्नी हॉटस्टार में रिलीज किया गया है, फिल्म साल 2018 में रिलीज हुई तमिल फिल्म कोलमावु कोकिला की रीमेक फिल्म है जिसमें साउथ की जानी मानी एक्ट्रेस नयनतारा लीड रोल में दिखाई दीं हैं। 

हिट: द फर्स्ट केस
3

एक्शन थ्रिलर फिल्म हिट: द फर्स्ट केस में एक्टर राजकुमार राव और सान्या मल्होत्रा लीड रोल में नजर आयें हैं, यह फिल्म साल 2020 में आयी तेलुगु फिल्म जो की समान टाइटल की है, इस फिल्म की रीमेक फिल्म है, जिसमे एक्टर विश्वक सेन और एक्ट्रेस रूहानी शर्मा दिखाई दिए थे। 

फॉरेंसिक
4

फॉरेंसिक एक बेहतरीन साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है, जिसमे एक्टर विक्रांत मेस्सी, राधिका आप्टे और प्राची देसाई, लीड रोल में दिखाई दिए हैं, फिल्म साल 2020 में रिलीज हुई मलयालम फॉरेंसिक (समान नाम) की रीमेक है, फिल्म में टोविनो थॉमस की भूमिका काबिल-ए-तारीफ़ थी। 

निकम्‍मा
5

एक्शन कॉमेडी ड्रामा फिल्म निकम्मा में अभिमन्यु दासानी, शिल्पा शेट्टी और शीर्ली सेठिया लीड रोल में दिखाई दीं हैं, आपको बता दें यह फिल्म साल 2017 में रिलीज हुई तेलुगु फिल्म मिडल क्लास अब्बाई की रीमेक है, जिसमे एक्टर नानी और साई पल्लवी नजर आयें हैं। 

ऑपरेशन रोमियो
6

ऑपरेशन रोमियो एक रोमांटिक थ्रिलर फिल्म है जिसमे सिद्धांत गुप्ता, वेदिका पिंटो, भूमिका चावला और शरद केलकर, एक्टिंग करते हुए दिखाई दिए हैं। यह हिंदी फिल्म साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म मलयालम फिल्म इश्क की रीमेक है जिसमे एक्टर शाने निगम और अन्न शीतल,लीड रोल में थे। 

जर्सी
7

स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म जर्सी में एक्टर शाहिद कपूर और मृणाल लीड रोल में नजर आयें हैं, आपको बता दें यह फिल्म साल 2019 में आयी तेलुगु फिल्म जर्सी की रीमेक है, जिसमे साउथ एक्टर नानी श्रद्धा श्रीनाथ के साथ एक्टिंग करते हुए दिखाई दिए थे। 

बच्चन पांडे
8

एक्शन कॉमेडी फिल्म बच्चन पांडे में एक्टर अक्षय कुमार और कृति सेनन साथ में पहली बार परदे पर नजर आयें है, फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर कुछ कमाल नहीं कर पायी, लेकिन क्या आपको पता है बच्चन पांडे भी साल 2014 में आयी तमिल फिल्म जिगरठण्डा की रीमेक है। 

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+