X
{* added on 10-dec-2024 *}
हिंदी » फिल्में » ऑपरेशन रोमियो
ऑपरेशन रोमियो

ऑपरेशन रोमियो

Drama | 22 Apr 2022 |
Hindi

2.5 /5 Users

3 /5 Filmibeat

ऑपरेशन रोमियो कहानी

ऑपरेशन रोमियो एक आगामी बॉलीवुड ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन शशांत शाह द्वारा किया गया है। फिल्म में सिद्धांत गुप्ता और वेदिका पिंटो लीड रोल में नजर आएं हैं। फिल्म में शरद केलकर, भूमिका चावला और किशोर कदम सहायक भूमिका में दिखायी दियें हैं।  ये फिल्म 22 अप्रैल 2022 को रिलीज हुई है।   कहानी  "ऑपरेशन रोमियो" साल 2019 में आई मलयालम फिल्म 'इश्क नॉट ए लव स्टोरी' की आधिकारिक रीमेक है नेहा (वेदिका) के जन्मदिन को खास बनाने के लिए आदित्य (सिद्धांत) उसे एक लॉन्ग ड्राइव डेट पर ले जाने का फैसला करता है। दोनों देर रात तक मुंबई की सड़कों पर घूमते हैं। एक दूसरे से प्यार का इज़हार करते हैं। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ती हैं, जब आदित्य सड़क किनारे गाड़ी को पार्क करता है। आधी रात है और कार के अंदर दोनों साथ वक्त गुजार रहे होते हैं, तभी एक पुलिस अधिकारी मंगेश जाधव (शरद केलकर) आ धमकता है और उन्हें अश्लीलता फैलाने के जुर्म में जेल में डाल देने की धमकी देता है। वह अपने एक साथी को भी फोन कर वहां बुला लेता है। घर तक बात पहुंचने के डर से आदित्य और नेहा पुलिस से माफी मांगने लगते हैं, लेकिन समय के साथ मंगेश और उसके साथी के इरादों का पता चलता है। एक रात आदित्य और नेहा के रिश्ते में क्या बदलाव लाती है, फिल्म का ट्रेलर 4 अप्रैल 2022 को रिलीज किया गया है। 
Read More

ऑपरेशन रोमियो कास्ट एंड क्रू

ऑपरेशन रोमियो क्रू जानकारी

निर्देशक / डायरेक्टर शशांत शाह
छायाकार / सिनेमेटोग्राफर हरी नायर
संपादक NA
संगीत / म्यूजिक एम एम किरवानी
निर्माता / प्रोड्यूसर शीतल भाटिया, नीरज पांडे
बजट TBA
बॉक्स ऑफिस TBA
OTT प्लेटफार्म TBA
OTT रिलीज डेट TBA

ऑपरेशन रोमियो समीक्षक की समीक्षा

फिल्मीबीट हिंदी
एक रोड ट्रिप कैसे जिंदगी बदल देती है.. इस शैली पर अनुष्का शर्मा की NH-10 जैसी पहले भी फिल्में बनी हैं। ऑपरेशन रोमियो इसी दिशा में शुरु होती है, फिल्म आपको दमदार तरीके से बांधती भी है, लेकिन सटीक मैसेज देने में कहीं ना कहीं उलझा देती है।

ऑपरेशन रोमियो ट्रेलर

Video Thumbnail

ऑपरेशन रोमियो वीडियो

ऑपरेशन रोमियो गाने

ऑपरेशन रोमियो फिल्म क्रिटिक्स रिव्यू

  • कहानी
  • क्रिया
  • निर्देशन
  • फिल्म रेटिंग

×
2.5 /5 Your Rating

ऑपरेशन रोमियो

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+