Pakistani Celebs: मनोरंजन जगत एक ऐसी दुनिया है जहां आना हर किसी का सपना होता है। इस खूबसूरत दुनिया का हिस्सा बनकर इंसान को वह सब मिलता है जो वो चाहता है लेकिन साथ में वह सब भी मिल जाता है जो वह नहीं चाहता है क्योंकि हर चीज के दो पहलू होते हैं एक अच्छा और एक बुरा। तो आज हम आपको ऐसे पाक-सितारों के बारें में बताएंगे जिन्होंने शोबिज की दुनिया में अपनी खास पहचान बनाई परंतु कुछ वक्त बाद धर्म की राह अपनाई और इंडस्ट्री को अचानक से छोड़ दिया। इस लिस्ट में सना खान, जायरा वसीम जैसे कईं सितारे शामिल हैं, जिन्होंने अपनी धार्मिक मान्यताओं का पालन करने के लिए शोबिज के ग्लैमर, नाम और प्रसिद्धि को पीछे छोड़ने का फैसला किया था। इनके फैंस को एकदम से अपनी पसंदीदा कलाकार को ऐसे जाते देख झटका लगा था परंतु फिर सितारों के फैसले का साथ दिया।