इस बॉलीवुड एक्टर की गुत्थी आज तक नहीं सुलझी, डिप्रेशन के बाद पहुंचा 'पागलखाने'- दर्दनाक कहानी
लॉकडाउन में बॉलीवुड के तमाम किस्से याद किए जा रहे हैं। लोग स्टार्स की जिंदगी को पढ़ना पसंद कर रहे हैं। ऐसे में आज हम आपको उस बॉलीवुड स्टार के दर्दनाक किस्से के बारे में बताने जा रहे हैं जो कि वाकई काफी चौंकाने वाला और इमोशनल है। ये किस्सा है अर्थ जैसी सार्थक फिल्म में काम करने वाले अभिनेता राज किरण का है। जिन्हें लेकर तमाम तरह की बातें की जाते हैं।
कुछ समय पहले राज किरण का किस्सा तब ताज़ा हुआ जब ऋषि कपूर का इस मामले में बयान सामने आया। ऋषि कपूर ने दावा किया था कि राज किरण अमेरिका के टेक्सस में रहे हैं जिनका दिमागी संतुलन ठीक नहीं है। वह अपना खर्च उठा रहे हैं और उनकी हालत का जिम्मदेरा परिवार को ठहराया।
ऋषि कपूर ने इसी के साथ उनके परिवार पर आरोप लगाया था कि उन्होंने राज किरण को घर से निकाल दिया था और उन्होंने अभिनेता को धोखा दिया था। इस वजह से वह डिप्रेशन में थे।


Click it and Unblock the Notifications











