1 दिन और दो सुपरस्टार्स का बड़ा Dhamaka, इन 10 वजहों से मस्ट वॉच है 'मिसिंग'
इस शुक्रवार को तब्बू और मनोज बाजपेई की फिल्म मिसिंग रिलीज होने जा रही है। ये एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है। जिसके ट्रेलर को ऑडिएंस का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल चुका है। वहीं इस फिल्म की खास बात इसकी स्टार कास्ट भी है। फिल्म में मनोज और तब्बू के अलावा अनु कपूर नजर आने वाले हैं, जो इन्वेस्टिगेशन करते नजर आ रहे हैं। वहीं ट्रेलर से ही जाहिर है कि इस फिल्म में जबरदस्त सस्पेंस होने वाला है। ट्रेलर और फिल्म के नाम से मालूम होता है कि सभी किसी खोए हुए को ढूंढ़ने की कोशिश कर रहे हैं।
[BOX OFFICE: 100 करोड़ क्लब में धमाकेदार एंट्री.. 'बागी 2' की ताबड़तोड़ कमाई!]
फिल्म के दोनों लीड स्टार्स बॉलीवुड के सबसे टैलेंटेड एक्टर्स में से हैं। वहीं मनोज बाजपेई तो पहले भी साइकोलॉजिकल थ्रिलर में नजर आ चुके हैं। ये फिल्म थी कौन और इसमें उर्मिला मातोंडकर भी नजर आई थी। इस फिल्म को भी लोगों ने खूब पसंद किया था। वहीं तब्बू के लिए साइकोलॉजिकल थ्रिलर का ये पहला एक्सपीरिएंस होगा।

ट्रेलर से मालूम होता है कि फिल्म काफी जबरदस्त साबित होने वाली है। वहीं फिल्म की ऐसी कई खास बातें हैं जो फिल्म को मस्ट वॉच बनाती हैं। ऐसे में अगर आप भी इस वीकेंड फिल्म देखने का मन बना रहे हैं तो यहां जानें 10 कारण जिनकी वजह से आप देखने जाएं मनोज बाजपेई और तब्बू की फिल्म मिसिंग-


Click it and Unblock the Notifications











