मैरीकॉम वर्ष 2014 में आई बायोग्राफिकल स्पोर्ट्स फिल्म है, जिसका निर्देशन ओमंग कुमार ने किया है। फिल्म में प्रियंका चोपड़ा और दर्शन कुमार मुख्य भूमिका में दिखाई दिए थे। मेरी कॉम एक ऐसी फिल्म है जिसके लिए प्रियंका ने अपना खून तक बहाया है, सिर से लेकर अपनी बॉडी के कई हिस्सों पर चोटें खाई हैं। प्रियंका चोपड़ा ने मैरीकॉम का अभिनय नहीं किया बल्कि उन्होंने मैरीकॉम की जिंदगी को, उसकी मुश्किलों को, उसके दर्द को जिया है। फिल्म की कहानी मैरीकॉम एक मणिपुरी लड़की है जो कि बचपन से ही बहुत गुस्से वाली है, वो एक बॉक्सर बनना चाहती है। एक दिन उसे वर्ल्ड चैंपियन बॉक्सर के कोच मिलते हैं और वो उनसे ट्रैनिंग लेती है। मैरीकॉम गोल्ड मैडलिस्ट चैंपियन बनती है और उसके बाद शादी कर लेती है। शादी और दो बच्चों के बाद एक बार फिर मैरीकॉम अपने पति की मदद से दोबारा बॉक्सिंग करियर को शुरु करती है और आने वाली चुनौतियों का सामना करती है।
मैरीकॉम फिल्म एक ऐसी महिला बॉक्सर की जिंदगी पर आधारित है जिसने हमारे देश का नाम दुनिया भर में ऊंचा किया है। मैरीकॉम के बारे में दुनिया के हर एक शख्स को जानना चाहिए। ये तो सबसे पहली और सबसे महत्वपूर्ण वजह है इसी के साथ दूसरी वजह है प्रियंका चोपड़ा जिनकी बेहतरीन अदाकारी के चलते मैरीकॉम इंडियन सिनेमा के इतिहास में एक माइलस्टोन बनने जा रही है।