VIDEO: "उसने मुझे चीट किया.. डिच किया.." तलाक के बाद मौरी कॉम ने पहली बार बताई एक्स पति की सच्चाई

Mary Kom On Divorce Reasons: भारत की मशहूर बॉक्सर मैरी कॉम ने हाल ही में अपनी जिंदगी के उस दौर पर खुलकर बात की, जिसे वह अब तक का सबसे कठिन समय बता रही हैं। साल 2023 में उन्होंने अपने पति कारुंग ओन्खोलर से तलाक लिया था। इस दौरान उन्हें न सिर्फ निजी बल्कि आर्थिक परेशानियों का भी सामना करना पड़ा।

Mary Kom On Divorce Reasons

छह बार की वर्ल्ड चैंपियन और ओलंपिक पदक जीत चुकी मैरी कॉम ने कहा कि उन्होंने अपने जीवनसाथी को समझने में बड़ी भूल की। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके साथ करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी हुई और वह उस जमीन का अधिकार भी खो बैठीं, जिसे उन्होंने अपनी कमाई से खरीदा था।

"मेरे साथ आर्थिक धोखा हुआ"

पीटीआई से बातचीत में मैरी कॉम ने बताया कि उनकी संपत्ति को बिना उनकी जानकारी के गिरवी रखा गया। उन्होंने कहा कि उनके नाम की जमीन पर कर्ज लिया गया और बाद में उसे अपने नाम करवा लिया गया। इतना ही नहीं, स्थानीय लोगों से उधार लिए गए पैसों की वसूली के लिए असामाजिक तत्वों ने जमीन पर कब्जा भी कर लिया।

वहीं, जब इस मामले में कारुंग ओन्खोलर से सवाल किया गया तो उन्होंने किसी भी तरह की गलत हरकत से इनकार किया।

आरोपों से आहत हुईं मैरी कॉम

मैरी कॉम ने यह भी कहा कि मीडिया में उन्हें लालची तक कहा गया और यह दिखाया गया कि उन्होंने अपने पति को राजनीति में उतरने के लिए मजबूर किया। उन्होंने साफ किया कि यह सारी बातें गलत हैं और निजी बातचीत को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया, जिससे उनकी छवि खराब हुई। लगातार सवाल उठने पर उन्हें अपनी चुप्पी तोड़नी पड़ी।

भावुक होते हुए मैरी कॉम ने कहा कि इतनी बड़ी उपलब्धियों के बाद भी वह अंदर से पूरी तरह टूट चुकी हैं। हालांकि, उनके पास रुकने का वक्त नहीं है क्योंकि उन्हें अपने चार बच्चों की जिम्मेदारी निभानी है।

More from Filmibeat

Read more about: mary kom bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X